Ladli Behna Yojana 39vi Kist: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त को लेकर प्रदेश की महिलाओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव आज मैहर से योजना की राशि ट्रांसफर कर दी है। इस बार पात्र लाड़ली बहनों के खातों में ₹1,500 की नियमित किस्त के साथ ₹250 का शगुन यानी कुल ₹1,750 की राशि भेजी गई है।
स्टेटस ऐसे चेक करें
आपको लाड़ली बहना योजना के ऑफिशियल पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाना होगा। यहां आपको 'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' पर क्लिक करना है। इसके बाद समग्र आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर भरकर मोबाइल पर आए ओटीपी से वेरिफाई करना है। बस अब आपको लेटेस्ट स्टेटस पता चल जाएगा।
Ladli Behna Yojana 39vi Kist: 39वीं किस्त का इंतजार खत्म
मध्य प्रदेश क लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त को लेकर प्रदेश की महिलाओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव आज मैहर से योजना की राशि ट्रांसफर कर दी है।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना के कार्यक्रम में पहुंचे सीएम मोहन यादव
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त ट्रांसफर करने के कार्यक्रम में पहुंच गए हैं।
कब से मिलेंगे हर महीने 3000 रुपये?
सरकार के मुताबिक, आने वाले वर्षों में इस राशि को और बढ़ाया जाएगा और 2028 तक इस राशि को 3000 रुपये महीना करने का लक्ष्य है।
ऐसे देखें लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाए।– यहां पर मोबाइल नंबर और OTP का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।– आपको होम पेज पर नजर आ रहे फाइनल लिस्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।– अब यह पर अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड और ओटीपी दर्ज करके सब्मिट करना है।– अपना जिला, लोकल बॉडी, ग्राम पंचायत या फिर वार्ड के नाम पर क्लिक करें।– अब आपके सामने लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
अब तक इस योजना के तहत 63 हजार करोड़ से ज्यादा ट्रांसफर
योजना की शुरुआत जून 2023 से लेकर अगस्त 2026 तक लाभार्थी महिलाओं के खातों में 63 हजार 248 करोड़ रुपये की सहायता राशि अंतरित की जा चुकी है।
कौन हैं लाड़ली बहना योजना के लिए पात्र?
लाड़ली बहना योजना का लाभ वही महिलाएं ले सकती हैं जो मध्य प्रदेश की निवासी हों। इस योजना का फायदा लेने के लिए महिला को विवाहित होनी चाहिए। इसमें विधवा, तलाकशुदा और छोड़ी गई महिलाएं भी शामिल हैं।
लाड़ली बहना योजना के बारे में
पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था। बाद में इसे सरकार ने बढ़ाकर 1250 रुपये और फिर 1500 रुपये कर दिया गया है। इस बार पात्र महिलाओं को 1750 रुपये की राशि मिलेगी।
