Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार की लाड़ली बहना योजना के तहत 36वीं किस्त जारी कर दी है। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
अब तक लाड़ली बहना योजना की 35 किस्तें जारी हो चुकी हैं और अब 13 मई 2026 को मुख्यमंत्री मोहन यादव नरसिंहपुर जिले के ग्राम मुंगवानी में आयोजित कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के जरिए महिलाओं के खातों में 36वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की।
लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी
मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए गुड न्यूज है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाभार्थियों के खाते में किस्त के 1500 रुपये भेज दिए है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
लाड़ली बहना योजना के लिए आय की सीमा क्या है?
लाड़ली बहना योजना के लिए महिला और परिवार की कुल आय सालाना 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इससे ज्यादा आय होने पर महिला स्वयं ही पात्रता की लिस्ट से बाहर हो जाएगी।
Ladli Behna Yojana बस कुछ ही देर में होगी 36वीं किस्त जारी
लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी करने का कार्यक्रम बस कुछ ही समय में शुरू होने वाला है। सीएम नरसिंहपुर के मुंगवानी से 36वीं किस्त के रूप में 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर करेंगे।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
Ladli Behna Yojana 36th Installment LIVE Updates: लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या करें?
अगर आपका नाम कट गया है, तो सबसे पहले E-KYC करानी होगी-
आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर जाएं
यहां e-KYC के ऑप्शन पर क्लिक करें।
समग्र ID और कैप्चा दर्ज करें
मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज कर वेरिफिकेशन कर लें।
इसके बाद आधार कार्ड की मदद से E-KYC प्रोसेस को पूरा कर लें।
किन्हें नहीं मिलता है योजना का लाभ?
जिनके स्वयं / परिवार की सम्मिलित रूप से स्वघोषित वार्षिक आय 2.5 लाख से ज्यादा हो।
मुख्यमंत्री मोहन यादव 13 मई, बुधवार को मुंगवानी में 1,835 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि हस्तांतरित करेंगे।
कैसे करवाया जा सकता है e-KYC?
लाड़ली बहना योजना की पात्र महिलाएं अपने पास के किसी भी राशन की दुकान, एमपी ऑनलाइन सेंटर, सीएससी कियोस्क में जाकर अपनी समग्र e-KYC करवा सकती हैं ।
1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में आएगी 36वीं किस्त की राशि
आज आएगी लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त
लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त आज 13 मई को जारी होने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव नरसिंहपुर के गोटेगांव से बहनों खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे।
लाडली बहनों को कब से हर महीने मिलेंगे 3000 रुपये?
लाड़ली बहना योजना के तहत अभी हर महीने 1500 रुपये की राशि मिलती है। सरकार के मुताबिक, आने वाले वर्षों में इस राशि को और बढ़ाया जाएगा और 2028 तक इस राशि को 3000 रुपये महीना करने का लक्ष्य है।
लाड़ली बहना योजना के लिए पात्रता
महिला मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी हो।
विवाहित हो, जिनमें विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिला भी सम्मिलित होंगी।
आवेदन के कैलेंडर वर्ष में 1 जनवरी की स्थिति में 21 वर्ष पूर्ण कर चुकी हों तथा 60 वर्ष की आयु से कम हो।
लाड़ली बहना योजना के लिए पात्रता
महिला मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी हो।
विवाहित हो, जिनमें विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिला भी सम्मिलित होंगी।
आवेदन के कैलेंडर वर्ष में 1 जनवरी की स्थिति में 21 वर्ष पूर्ण कर चुकी हों तथा 60 वर्ष की आयु से कम हो।
कल आएगी लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त 13 मई को जारी होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव नरसिंहपुर जिले के ग्राम मुंगवानी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान तहत प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में ऑनलाइन माध्यम से राशि का अंतरण करेंगे।

