Madhya Pradesh Ladli Behna Yojana 33 Installment Date, Time: लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त कब आएगी? मध्य प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ महिलाएं होली से पहले आने वाली किस्त का इंतजार कर रही हैं। और अब आखिरकार 33वीं किस्त की तारीख सामने आ गई है। लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त के 1500 रुपये शनिवार, 14 फरवरी को खाते में आएंगे। लाड़ली बहनों को ये सौगात खंडवा जिले में 14 फरवरी को आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में मिलेगी। एमपी के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव डीबीटी (Direct Bank Transfer) मोड के जरिए यह रकम लाड़ली बहनों को ट्रांसफर करेंगे।

खंडवा जिले के कलेक्टर ने पंधाना में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी साझा की है। लाड़ली बहना योजना के अलावा सीएम पंधाना विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्यों का उद्घाटन भी करेंगे।

नर्मदापुरम से जारी हुई थी 32वीं किस्त

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 32वीं किस्त को सीएम मोहन यादव ने नर्मदापुरम से जारी किया था। सभी पत्र महिलाओं के अकाउंट में 16 जनवरी को कुल 1856 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे।

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा 33वीं किस्त का पैसा

गौर करने वाली बात है कि इस बार लाड़ली बहना योजना से करीब 1 लाख से ज्यादा महिलाओं के नाम कट चुके हैं। जिन महिलाओं की उम्र फरवरी के महीने में 60 वर्ष या इससे ज्यादा हो चुकी है तो उनके नाम लाभार्थी लिस्ट से ऑटोमैटिक कट जाते हैं। साल 2023 से अब तक हजारों महिलाएं लाड़ली बहना योजना से बाहर हो चुकी हैं।

लाड़ली बहना योजना के बारे में

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना को लॉन्च किया था। यह योजना मध्यप्रदेश की मूल निवासी महिलाओं के लिए हैं। इस योजना में वे महिलाएं पात्र हैं जो तलाकशुदा या विधवा हैं। वहीं किसी परिवार की 60 वर्ष से कम आयु की महिला को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में प्रतिमाह राशि 1500 रुपए से कम राशि प्राप्‍त हो रही हो।

33वीं किस्त जारी होने पर लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम ऐसे देखें

– आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाना होगा।
– अपना मोबाइल नंबर और OTP का यूज करके लॉग इन करना होगा।
– आपको होम पेज पर फाइनल लिस्ट का ऑप्शन नजर आएगा। इस पर क्लिक करें।
– अब अपना मोबाइल नंबर टाइप करें और कैप्चा कोड डालें।
– इसके बाद मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करके सबमिट ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
– अब अपना जिला, लोकल बॉडी, ग्राम पंचायत या फिर वार्ड के नाम पर क्लिक करें।
– इसके बाद आपकी स्क्रीन पर लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
– यहां आप लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकेंगी।