Amazon Job Cuts: ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन में एक बार फिर कर्मचारियों की छंटनी की खबर सामने आई है। कंपनी ने बुधवार को इसकी पुष्टि की है। इस बार कंपनी के एक अहम कारोबार से जुड़े कर्मचारियों पर इसका असर पड़ा है। खास बात यह है कि छंटनी का असर भारत में काम करने वाले कर्मचारियों पर भी पड़ा है।

यह कटौती ऐसे समय हुई है, जब अमेजन का बड़ा शॉपिंग इवेंट चल रहा है। कंपनी ने इस छंटनी के पीछे अपने कारोबार के ढांचे में बदलाव को वजह बताया है। वहीं, यह पिछले कुछ समय से अमेजन में चल रही नौकरियों में कटौती की कड़ी का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें: Variable DA Hike: दिवाली से पहले श्रमिकों को राहत, बढ़ा न्यूनतम वेतन, जानें किसे कितना फायदा

लगभग 1,000 नौकरियों पर संकट

रायटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेजन ने बुधवार को कन्फर्म किया कि उसने कुछ नौकरियां कम की हैं, खासकर अपनी ‘स्टोर्स’ यूनिट में जो मुख्य ई-कॉमर्स वेबसाइट को संभालती है।

रिटेल यूनिट में ये छंटनी अमेजन के सबसे बड़े शॉपिंग दिनों में से एक ‘प्राइम बिग डील डेज’ के दौरान हो रही है। ये छोटी-छोटी कटौतियां उस बड़े दौर का हिस्सा हैं जिसमें पिछले साल 30,000 नौकरियां कम की गई थीं और यह सिलसिला जनवरी तक चला था। प्रभावित कुछ कर्मचारियों ने रॉयटर्स से संपर्क किया और इस खबर के बारे में इंटरनल स्लैक चैनल की पोस्ट शेयर कीं।

रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि अमेजन ने 1,000 से कम व्हाइट-कॉलर कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। बिजनेस इनसाइडर ने पहले इस छंटनी की खबर दी थी।

एक प्रवक्ता ने ईमेल से भेजे गए बयान में कहा, “हमने अपने स्टोर्स बिजनेस के कुछ हिस्सों में बदलाव किया है क्योंकि हमारा मानना ​​है कि यह स्ट्रक्चर हमें अपनी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से पूरा करने में मदद करेगा।”

यह भी पढ़ें: छोटे ऑनलाइन कारोबारियों के लिए बड़ी खबर, GST के नियम हो सकते हैं आसान

भारत में भी असर

इंटरनल स्लैक चैनल से पता चला कि इसमें स्टोर्स के कई डिवीजन शामिल थे, जिनमें कस्टमर सर्विस और सेलिंग पार्टनर सर्विस शामिल हैं और शायद अमेजन की दूसरी यूनिट्स भी। नौकरी गंवाने वालों में अमेरिका, भारत और यूके के कर्मचारी शामिल थे।

अमेजन के फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन जेफ बेजोस ने बुधवार को फॉक्स न्यूज के एक इंटरव्यू में कहा कि लगातार नौकरियां कम करना जरूरी हो गया था क्योंकि कंपनी ने महामारी के दौरान जरूरत से ज्यादा लोगों को काम पर रखा था।

पिछले दौर में गई 30,000 नौकरियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “लोग घर पर रह रहे थे और ऑर्डर कर रहे थे और वैसे भी, यह हमारे लिए एक अविश्वसनीय और तनावपूर्ण समय था।”

“पूरी टीम ने बहुत मेहनत की और बहुत कुछ किया, लेकिन हमने सच में अपने कर्मचारियों की संख्या बहुत बढ़ा ली थी।”

यह भी पढ़ें: RBI Repo Rate Hike: 3.5 साल बाद रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट का इजाफा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इसके बाद रेपो रेट बढ़कर 5.50% हो गई है। यह फैसला पश्चिम एशिया में तनाव और महंगाई को लेकर चिंता के बीच लिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…