पश्चिमी एशिया में बुधवार को तनाव बढ़ गया। इसके चलते जब गुरुवार को जब बाजार खुला, तो दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमत बढ़कर 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई।

बुधवार शाम को ब्रेंट क्रूड ऑयल वायदा की कीमतों में उछाल आया और 18 मार्च 2026 के कारोबारी सत्र के दौरान यह 111.90 डॉलर प्रति बैरल के हाई लेवल पर पहुंच गया।

112 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंची ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत

रायटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार सुबह इजरायल द्वारा दुनिया के सबसे बड़े प्राकृतिक गैस क्षेत्र साउथ पार्स पर हमला करने के बाद बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमतें फिर से 100 डॉलर से बढ़कर लगभग 112 डॉलर प्रति बैरल हो गईं। साउथ पार्स वह क्षेत्र है जिसे ईरान खाड़ी के उस पार कतर के साथ शेयर करता है।

ईरानी मिसाइल हमलों में कतर के प्रमुख गैस केंद्र, रास लाफान औद्योगिक शहर भी शामिल था, जहां “काफी नुकसान” होने की खबर है।

डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत बढ़कर प्रति बैरल 97.58 डॉलर हो गई

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को सुबह 10:24 बजे तक अमेरिकी पश्चिम टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल की कीमत बढ़कर 97.58 डॉलर प्रति बैरल हो गई। बुधवार को ब्रेंट 3.8% की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि डब्ल्यूटीआई लगभग स्थिर रहा।

अमेरिकी रणनीतिक भंडार से निकासी और माल ढुलाई लागत में वृद्धि के कारण डब्ल्यूटीआई पिछले 11 वर्षों में ब्रेंट के मुकाबले सबसे अधिक छूट पर कारोबार कर रहा है, जबकि मध्य पूर्वी ऊर्जा संयंत्रों पर नए सिरे से हुए हमलों ने ब्रेंट को और मजबूत किया है।

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार , संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने गुरुवार को मिसाइलों को रोके जाने के बाद गैस संयंत्रों को बंद कर दिया। यह कार्रवाई हबशान गैस संयंत्रों और बाब तेल क्षेत्र में मिसाइलों के मलबे के गिरने से हुई घटनाओं के जवाब में की गई है। 

यह भी पढ़ें:  HDFC चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा

देश के सबसे बड़े निजी बैंकों में से एक एचडीएफसी के कार्यकारी चेयरनमैन अतनु चक्रवर्ती ने चेयरमेन पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बैंक के कामकाज करने के तरीके पर सवाल भी उठाए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…