Railway Special Train: त्योहारों के सीजन में पुणे से दिल्ली के बीच ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने खड़की (पुणे) और हजरत निजामुद्दीन के बीच द्वि-साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 28 ट्रिप करेगी। ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए AC 2-Tier और AC 3-Tier कोच लगाए जाएंगे।
कब से शुरु होगी ट्रेन सेवा?
रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 01483 खड़की-हजरत निजामुद्दीन फेस्टिवल स्पेशल हर मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। इसका संचालन 6 अक्टूबर 2026 से 20 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। यह ट्रेन खड़की से शाम 5:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 6:10 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 01484 हजरत निजामुद्दीन-खड़की फेस्टिवल स्पेशल हर बुधवार और शनिवार को चलेगी। यह सेवा 7 अक्टूबर 2026 से 21 नवंबर 2026 तक रहेगी। ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से रात 10:10 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 10:15 बजे खड़की पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें: Railway News: 2 नई ट्रेन सेवाओं को मंजूरी, 9 ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़े; देखें पूरी लिस्ट
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
दोनों दिशाओं में ट्रेन का ठहराव लोणावला, कल्याण जंक्शन, भिवंडी रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, भवानी मंडी, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन और मथुरा जंक्शन पर होगा।
यह भी पढ़ें: रेल यात्रियों के लिए राहत, गोरखपुर-शकूर बस्ती के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; जानें तारीख और टाइमिंग
AC कोच की सुविधा
फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में यात्रियों के लिए AC 2-Tier और AC 3-Tier कोच की व्यवस्था की गई है। त्योहारों के दौरान लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को इस सेवा से अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि ट्रेन के स्टॉपेज और विस्तृत समय-सारणी की जानकारी के लिए RailMadad हेल्पलाइन 139 या रेलवे की आधिकारिक पूछताछ वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त करें।
यह भी पढ़ें: दिसंबर से 3 महीने तक कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट
भारतीय रेलवे ने दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक सर्दियों में कोहरे के दौरान 13 ट्रेनों के संचालन में बदलाव की घोषणा की है।
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के अनुसार, चार ट्रेनें पूरी तरह से रद्द रहेंगी, जबकि कई अन्य ट्रेनें चुनिंदा दिनों पर कम फेरों (ट्रिप्स) के साथ चलेंगी। दो ट्रेनें अपने रूट के कुछ हिस्सों पर आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर…
