भारत में सोलर पैनल में लगने वाले जरूरी पार्ट्स का बाजार तेजी से बढ़ सकता है। सितंबर 2026 के लगभग 3.6 अरब डॉलर (34,200 करोड़ रुपये) से दोगुने से अधिक बढ़कर यह बाजार मार्च 2028 तक 7.8 अरब डॉलर (74,100 करोड़ रुपये) हो सकता है।
सोलर पैनल को बनाने में सिर्फ सोलर सेल ही नहीं, बल्कि कई दूसरे पार्ट्स की भी जरूरत होती हैं। इनमें सोलर ग्लास, एल्युमिनियम फ्रेम, कॉपर रिबन, सेल को सुरक्षित रखने वाली शीट, बैकशीट और जंक्शन बॉक्स शामिल हैं। इन्हें उद्योग की भाषा में बिल ऑफ मैटेरियल्स (BOM) कहा जाता है। यह जानकारी काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (CEEW) की एक नई स्टडी में सामने आई है।
कंपनियां सोलर पैनल के बाकी पार्ट्स का बढ़ा रही उत्पादन
सोलर सेल को छोड़कर, पैनल का बाकी सब कुछ यही पार्ट्स होते हैं। सितंबर 2026 में भारत की सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 228.5 गीगावाट तक पहुंच गई, और इन पार्ट्स को बनाने वाली कंपनियां अब बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए अपना उत्पादन बढ़ा रही हैं।
स्टडी में पाया गया है कि भारत के पास इन पार्ट्स को बनाने के लिए औद्योगिक आधार मौजूद है। इस क्षमता को बड़े पैमाने पर खरीदारों तक पहुंचाने के लिए प्लांट का समय पर संचालित होना और एक स्थिर मांग का होना जरूरी है, जिसके लिए तकनीकी मानक निर्धारित करने और टेस्टिंग का बुनियादी ढांचा विकसित करने की जरूरत है।
2014 में सौर ऊर्जा की स्थापित क्षमता 172 गीगावाट है
मंत्रिस्तरीय पूर्ण सत्र में केंद्रीय नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा, “2014 में सौर ऊर्जा की स्थापित क्षमता 2.8 गीगावाट थी; आज यह 172 गीगावाट है। अगर आप सुस्थिर अक्षय ऊर्जा दे सकते हैं, तो उद्योग उसे ही प्राथमिकता देता है: क्योंकि यह स्वच्छ ऊर्जा है, और यह अपेक्षाकृत सस्ती है। जब कहीं पर बाजार होता है, तो वहां पर निवेश होता है; और जब निवेश होता है, तो वहां प्रगति भी होगी।”
यह भी पढ़ें: LTCG टैक्स में बदलाव पर विचार करेगी सरकार – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को माना कि शेयर बाजार में निवेश करने वाले आम लोगों की चिंताएं बढ़ रही हैं। निवेशक शेयरों की बढ़ती कीमतों और लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स को लेकर परेशान हैं। उन्होंने कहा कि निवेशकों की इन चिंताओं पर सरकार ध्यान देगी और सभी पक्षों की बात सुनेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर…
