MP Ladli Behna Yojana 41vi Kist Kab Aayegi: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त को लेकर इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। राज्य सरकार ने किस्त जारी करने की तैयारी कर ली है। इस योजना के तहत प्रदेश की पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे उन्हें घरेलू खर्चों में मदद मिलती है।
लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये दिए जाते हैं। इस बार करीब 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं को किस्त का लाभ मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यह राशि सिंगल क्लिक के जरिए लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे।
किस्त जारी करने के लिए आज यानी 14 अक्टूबर को उमरिया जिले के गुरुवाही गांव में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मानपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत होगा, जहां मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना सम्मेलन में शामिल होकर राशि अंतरित करेंगे।
लाडली बहना योजना की 41वीं किस्त के लिए पात्रता क्या है?
इस योजना का लाभ प्रदेश की वही महिलाएं ले सकती हैं जो मध्य प्रदेश की निवासी हों। इस योजना का फायदा लेने के लिए महिला को विवाहित होनी चाहिए। इसमें विधवा, तलाकशुदा और छोड़ी गई महिलाएं भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: UPI Payment पर अब दिवाली के बाद लगेगा 0.4% MDR चार्ज, NPCI ने टाला फैसला
लाडली बहना योजना की किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?
– आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाए।
– मोबाइल नंबर और OTP का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
– होम पेज पर नजर आ रहे फाइनल लिस्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
– अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड और ओटीपी दर्ज करके सब्मिट करना है।
– जिला, लोकल बॉडी, ग्राम पंचायत या फिर वार्ड के नाम पर क्लिक करें।
– अब लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: India GDP Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 6.4% से बढ़ाकर किया 7%, जानें क्या है वजह
लाड़ली बहना योजना के बारे में
मई 2023 में पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था। बाद में इसे सरकार ने बढ़ाकर 1250 रुपये और फिर 1500 रुपये कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: UPI Payment पर अब दिवाली के बाद लगेगा 0.4% MDR चार्ज
यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) से 2,000 रुपये से ज्यादा के लेन-देन (ट्रांजैक्शन) पर 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने का फैसला फिलहाल टाल दिया गया है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के बयान के मुताबिक, यह चार्ज अब दिवाली के बाद लागू होगा। इससे कारोबारियों और पेमेंट सर्विस से जुड़े लोगों को फिलहाल राहत मिलेगी।
यह निर्णय त्योहारी सीजन से पहले आया है, जब डिजिटल भुगतान में आमतौर पर वृद्धि देखी जाती है। नया एमडीआर ढांचा पहले 15 अक्टूबर, 2026 से लागू होने वाला था। यहां पढ़ें पूरी खबर…
