M&M Q2 Results: आनंद महिंद्रा की कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। दूसरी तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 12.9 प्रतिशत बढ़ा है और 5,102 करोड़ रुपये हो गया है। ऑटोमोटिव बिजनेस में मजबूत ग्रोथ के चलते, कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 26 प्रतिशत बढ़कर 44,282 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 35,080 करोड़ रुपये था।
तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद, गुरुवार दोपहर के कारोबार में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 6.6 प्रतिशत की तेजी आई और ये 3,104 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 3.86 लाख करोड़ रुपये रहा।
कंपनी का स्टैंडअलोन EBITDA साल दर साल के आधार पर 4 प्रतिशत बढ़ा है और यहां 6,718 करोड़ रुपये हो गया है। कुल वाहनों की बिक्री 26 प्रतिशत बढ़कर 3,30,896 यूनिट हो गई, जबकि एक साल पहले यह 2,61,703 यूनिट थी।
हालांकि, ट्रैक्टर की बिक्री 6% की गिरावट आई है और यह 1,22,936 यूनिट से घटकर 1,16,027 यूनिट रह गई। कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 4,588 करोड़ रुपये हो गया, जबकि रेवेन्यू 25 प्रतिशत बढ़कर 57,553 करोड़ रुपये रहा।
ऑटो कारोबार में मजबूत ग्रोथ
कंपनी का ऑटोमोटिव बिजनेस ने तिमाही के दौरान लगभग 3.31 लाख यूनिट की बिक्री दर्ज की, जो सालाना आधार पर 26% अधिक है। यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 1.83 लाख यूनिट रही। SUV कारोबार से मिलने वाले रेवेन्यू में सालाना आधार पर 24.3% की बढ़ोतरी हुई, जो कंपनी के यूटिलिटी वाहनों की मजबूत मांग को दर्शाती है।
ऑटोमोटिव सेगमेंट का स्टैंडअलोन PBIT 15 प्रतिशत बढ़कर 2,614 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, eSUV CAFE एडजस्टमेंट के असर को छोड़कर, इसका PBIT मार्जिन 7.7 प्रतिशत रहा, जो एक साल पहले के मुकाबले 120 बेसिस पॉइंट कम है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा शेयर की हिस्ट्री
बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, कंपनी का शेयर पिछले एक हफ्ते में करीब 8.10% उछला है। पिछले दो सप्ताह में कपनी के शेयर में 9.83% का उछाल देखने को मिला है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर ने अपने निवेशकों को 9.23% का रिटर्न दिया है।
यह भी पढ़ें: Anthropic IPO : 16.29 अरब डॉलर का रेवेन्यू, 80.7 अरब डॉलर का नुकसान, जानें 5 बड़ी बातें
एआई कंपनी एन्थ्रोपिक के IPO को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी ने शेयर बाजार में लिस्ट होने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सोमवार को अपना IPO प्रॉस्पेक्टस दाखिल कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी के कारोबार, कमाई और वित्तीय स्थिति से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…
[डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से निवेश सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। Jansatta.com अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।]
