पिछले कुछ दिनों से एलपीजी किल्लत की खबरों के बीच कमर्शियल सिलेंडर के दाम बुधवार (1 अप्रैल 2026) से बढ़ गए हैं। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच रसोई गैस की कीमतें घरेलू परिवारों के लिए बड़ी चिंता बनी हुई हैं क्योंकि एलपीजी दरों में कुछ दिनों पहले ही इजाफा हुआ था। आज यानी नए वित्त वर्ष 1 अप्रैल 2026 तक घरेलू एलपीजी कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन मार्च में हुए संशोधन के बाद दरें अभी भी ऊंची बनी हुई हैं।

आज देश के बड़े शहरों में कमर्शियल और घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट (1 अप्रैल, 2026)

दिल्ली
कमर्शियल (19 किलोग्राम): 2078.50 रुपये
घरेलू (14.2 किलोग्राम): 913 रुपये

कोलकाता
कमर्शियल: 2208 रुपये
घरेलू: 939 रुपये

मुंबई
कमर्शियल: 2031 रुपये
घरेलू: 912.50 रुपये

चेन्नई
कमर्शियल: 2246.50 रुपये
घरेलू: 928.50 रुपये

गुरुग्राम
कमर्शियल: 1901.50 रुपये
घरेलू: 921.50 रुपये

नोएडा
कमर्शियल: 1884.50 रुपये
घरेलू: 910.50 रुपये

बेंगलुरु
कमर्शियल: 1958 रुपये
घरेलू: 915.50 रुपये

भुवनेश्वर
कमर्शियल: 2029 रुपये
घरेलू: 939 रुपये

चंडीगढ़
कमर्शियल: 1904.50 रुपये
घरेलू: 922.50 रुपये

हैदराबाद
कमर्शियल: 2105.50 रुपये
घरेलू: 965 रुपये

जयपुर
कमर्शियल: 1913 रुपये
घरेलू: 916.50 रुपये

लखनऊ
कमर्शियल: 2007 रुपये
घरेलू: 950.50 रुपये

पटना
कमर्शियल: 2133.50 रुपये
घरेलू: 1002.50 रुपये

तिरुवनन्तपुरम
कमर्शियल: 1912 रुपये
घरेलू: 922 रुपये

यह भी पढ़ें: कमर्शियल LPG की कीमतों में लगी आग, 195.5 रुपये की भारी बढ़ोतरी

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी का असर कमर्शियल एलपीजी की कीमतों पर पड़ा है। सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में 195.50 रुपये का इजाफा किया है। नई कीमतों के बाद रेस्टोरेंट संचालकों की चुनौतियां और ज्यादा बढ़ सकती हैं।

राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2018.50 रुपये हो गई है। वहीं, 1 मार्च को 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में 114.50 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। पढ़ें पूरी खबर…