आईपीएल के संस्थापक और पहले चेयरमैन ललित मोदी ने करीब 16 साल बाद भारत लौटने का ऐलान किया है। यह फैसला ऐसे समय आया है, जब उन्हें 2009 के आईपीएल से जुड़े FEMA मामले में बड़ी कानूनी राहत मिली है।
ललित मोदी ने ट्रिब्यूनल के फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि आखिरकार सच की जीत हुई है। उन्होंने बताया कि वह इस साल के आखिर या अगले साल की शुरुआत में भारत लौटने की योजना बना रहे हैं। उनके इस बयान के बाद उनकी वापसी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
भारत लौटने का इंतजार कर रहा हूं : ललित मोदी
समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, उन्होंने कहा, “मैं कल आए फैसले से बहुत खुश हूं। यह सच में एक बहुत अच्छा दिन रहा है। मैंने 16 साल तक लड़ाई लड़ी है और मीडिया और बाकी सभी लोगों से जो कुछ भी कहा, वह आखिरकार सच साबित हुआ है। मुझे बहुत खुशी है कि ट्रिब्यूनल ने मेरे पक्ष में फैसला सुनाया है। मुझे सिर्फ IPL की भलाई की चिंता थी और किसी चीज की नहीं। वह मेरे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। अब वह अध्याय पीछे छूट चुका है, मैं अपनी जिंदगी में आगे बढ़ूंगा और भारत लौटने का इंतजार कर रहा हूं। मैं शायद इस साल के आखिर में या अगले साल की शुरुआत में वापस आऊंगा। अक्टूबर में मेरी बेटी को बेटा होने वाला है और उम्मीद है कि सब ठीक रहेगा और मैं भारत वापस आ जाऊंगा।”
इससे पहले मंगलवार को, चेयरमैन जस्टिस मुनीश्वर नाथ भंडारी और सदस्य राजेश मल्होत्रा की बेंच ने ED के 31 मई, 2018 के आदेश के खिलाफ अपील को आंशिक रूप से मंजूरी दी। इस आदेश में BCCI, ललित मोदी, एन. श्रीनिवासन, एम.पी. पांडोवे, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया और उसके पूर्व चीफ़ मैनेजर ए.के. नजीर खान पर ‘फ़ॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट’ (FEMA) के कथित उल्लंघन के लिए पेनल्टी लगाई गई थी।
यह मामला 2009 के IPL सीजन से जुड़ा है, जिसे लोकसभा आम चुनावों के कारण भारत से साउथ अफ्रीका शिफ्ट किया गया था। ED ने आरोप लगाया था कि टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए विदेश में पैसा भेजते समय BCCI ने FEMA नियमों का उल्लंघन किया था और BCCI तथा उसके पदाधिकारियों पर कई करोड़ रुपये की पेनल्टी लगाई थी।
यह भी पढ़ें: शादी के लिए PF से एडवांस चाहिए? जानिए EPFO कितनी रकम निकालने देता है
अगर आपकी शादी होने वाली है या परिवार में बेटे, बेटी की शादी है और पैसों की जरूरत पड़ गई है, तो कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों को प्रोविडेंट फंड (PF) से एडवांस निकालने की सुविधा देता है। यह राशि आपको लोन के रूप में नहीं, बल्कि तय नियमों के तहत PF खाते से आंशिक निकासी के रूप में मिलती है।
हालांकि, शादी के लिए पीएफ से पैसा निकालने के कुछ जरूरी नियम हैं। ऐसे में क्लेम करने से पहले यह जानना जरूरी है कि आप कितनी राशि निकाल सकते हैं, कितनी बार यह सुविधा मिलती है और ऑनलाइन क्लेम करने की प्रक्रिया क्या है…
