Ladli Behna Yojana 36vi Kist Kab Aaegi : मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश की करोड़ों पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए लाड़ली बहना योजना चला रही है। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की राशि दी जाती है। अब तक इस योजना के तहत 35 किस्त जारी की जा चुकी है। अब 36वीं किस्त आनी है।

कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त?

13 मई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नरसिंहपुर जिले के ग्राम मुंगवानी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में ऑनलाइन माध्यम से राशि का अंतरण करेंगे।

अगली किस्त आपके खाते में आएगी या नहीं?

लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त आपके खाते में आएगी या नहीं। इसे चेक करने के लिए आपको लाभार्थी लिस्ट देखनी होगी। अगर इस लिस्ट में आपका नाम होगा तो आपके खाते में आने तय हैं। लेकिन अगर इस लिस्ट में आपका नाम हटा दिया गया है, तो आपके अकाउंट में 36वीं किस्त अटक सकती है।

लाभार्थी लिस्ट में ऐसे देखें अपना नाम

– आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाए।
– मोबाइल नंबर और OTP का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
– होम पेज पर आपको फाइनल लिस्ट का ऑप्शन नजर आएगा। इस पर क्लिक करें।
– अपना मोबाइल नंबर टाइप करें और कैप्चा कोड दर्ज करें।
– मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करके सबमिट करें।
– अपना जिला, लोकल बॉडी, ग्राम पंचायत या फिर वार्ड के नाम पर क्लिक करें।
– अब लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।

लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य क्या है?

सरकार लाड़ली बहना योजना के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप अधिक स्वावलम्बी बनाना चाहती है। इस योजना का उद्देश्य परिवार स्तर पर निर्णय लिये जाने में महिलाओं की प्रभावी भूमिका को प्रोत्साहित करना है।

लाड़ली बहना योजना के बारे में

मई 2023 में पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था। बाद में इसे सरकार ने बढ़ाकर 1250 रुपये और फिर 1500 रुपये कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: ग्लोबल डिफेंस बजट में उछाल

दुनिया में बढ़ते तनाव और युद्धों के बीच देशों का रक्षा खर्च लगातार बढ़ रहा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में वैश्विक सैन्य खर्च बढ़कर 2.887 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। अमेरिका इस सूची में पहले स्थान पर बना हुआ है, जबकि चीन और रूस भी टॉप देशों में शामिल हैं। भारत ने भी रक्षा बजट में बड़ा निवेश किया है और वह दुनिया के सबसे ज्यादा सैन्य खर्च करने वाले देशों में शामिल है। यहां पढ़ें पूरी खबर…