Ladli Behna Yojana 36th Installment Released : मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए गुड न्यूज है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाभार्थियों के खाते में किस्त के 1500 रुपये भेज दिए है। यहां राशि डीबीटी के जरिए बहनों के खाते में डायरेक्ट भेजी गई है। इस योजना के तहत प्रदेश की बहनों को हर महीने 1500 रुपये की राशि दी जाती है। यह योजना मई 2023 शुरू की गई थी।

लाड़ली बहनों के खाते में आए 1500 रुपये

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में योजना के ₹1857 करोड़ ट्रांसफर कर दिए हैं। यहां राशि उन्होंने नरसिंहपुर जिले के ग्राम मुंगवानी से डीबीटी के जरिए ट्रांसफर की यानी लाभार्थियों को सरकार ने आपको 36वीं के 1500 रुपये भेज दिए हैं।

आपके खाते में पैसे आए या नहीं ऐसे करें चेक

– आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
– होम पेज पर दिख रहे “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
– अपना आवेदन क्रमांक दर्ज करें।
– इसके बाद कैप्चा भरें और “OTP भेजें” पर क्लिक करें।
– OTP को दर्ज करें और “खोजें” पर क्लिक करें।
– इसके बाद आपको स्क्रीन पर तुरंत आपके भुगतान की स्थिति दिखाई दे जाएगी।

लाड़ली बहना योजना के लिए कौन पात्र है?

महिला का मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी होना जरूरी है।
विवाहित हो, जिनमें विधवा, तलाकशुदा महिला भी सम्मिलित होंगी।

लाड़ली बहना योजना के लिए कौन अपात्र है?

जिनके स्वयं / परिवार की सम्मिलित रूप से स्वघोषित वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक हो।
जिनके स्वयं / परिवार का कोई भी सदस्‍य आयकरदाता हो।

लाड़ली बहना योजना के बारे में

मई 2023 में पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1500 रुपये महीना कर दिया जाता है।

यह भी पढ़ें: तेल, सोना, विदेश यात्रा… आखिर क्यों इन पर खर्च घटाने को कह रहे हैं पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स और सोने पर खर्च कम करने की अपील की, ताकि भारत के घटते विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) पर दबाव कम किया जा सके। यहां पढ़ें पूरी खबर…