Ladli Behna Yojana 33th Installment: मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश की 1.26 करोड़ पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए लाड़ली बहना योजना चला रही है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने पात्र महिलाओं को 1500 रुपये की राशि दी जाती है।

इस योजना के तहत अब तक 32 किस्त जारी की जा चुकी है। फरवरी 2026 में इस योजना की 33वीं किस्त जारी होनी है। लेकिन इनमें से कुछ महिलाएं ऐसी हैं, जिन्हें फरवरी के महीने में योजना कि ये राशि नहीं भेजी जाएगी।

इन महिलाओं की अटक सकती है लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त

जिन महिलाओं की उम्र फरवरी के महीने में 60 वर्ष या इससे ज्यादा हो चुकी है, तो उनके नाम स्वत: लाभार्थी लिस्ट से कट जाते हैं। वर्ष 2023 से अब तक हजारों महिलाएं लाड़ली बहना योजना से बाहर हो चुकी हैं।

आपके खाते में अगली किस्त आएगी या नहीं?

लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त आपके खाते में आएगी या नहीं। इसके चेक करने के लिए आपको लाभार्थी लिस्ट देखनी होगी। अगर इस लिस्ट में आपका नाम होगा तो आपके खाते में 1500 रुपए आने तय हैं। लेकिन अगर इस लिस्ट में आपका नाम हटा दिया गया है, तो आपके अकाउंट में 33वीं किस्त जारी नहीं की जाएगी।

लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम ऐसे देखें

– आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाना होगा।
– अपना मोबाइल नंबर और OTP का यूज करके लॉग इन करना होगा।
– आपको होम पेज पर फाइनल लिस्ट का ऑप्शन नजर आएगा। इस पर क्लिक करें।
– अब अपना मोबाइल नंबर टाइप करें और कैप्चा कोड डालें।
– इसके बाद मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करके सबमिट ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
– अब अपना जिला, लोकल बॉडी, ग्राम पंचायत या फिर वार्ड के नाम पर क्लिक करें।
– इसके बाद आपकी स्क्रीन पर लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
– यहां आप लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकेंगी।

लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त कब आ सकती है?

मध्यप्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त 16 जनवरी को जारी की गई थी। जबकि, इस योजना की राशि हर महीने 7 से 15 तारीख के बीच में जारी की जाती है। ऐसे में माना जा रहा है कि फरवरी में 11 से 16 फरवरी के बीच लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी की जा सकती है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

लाड़ली बहना योजना के बारे में

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना को लॉन्च किया था। यह योजना मध्यप्रदेश की मूल निवासी महिलाओं के लिए हैं। इस योजना में वे महिलाएं पात्र हैं जो तलाकशुदा या विधवा हैं। वहीं किसी परिवार की 60 वर्ष से कम आयु की महिला को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में प्रतिमाह राशि 1500 रुपए से कम राशि प्राप्‍त हो रही हो।

यहां भी पढ़ें: Silver ETF, FOF : चांदी में निवेश करने वाले NFO में सब्सक्रिप्शन खुला, चेक करें रिस्क फैक्टर समेत हर डिटेल

यहां भी पढ़ें: EPFO सदस्यों के लिए गुड न्यूज: UPI के जरिए सीधे बैंक खाते में निकाल सकेंगे PF का पैसा, जल्द लॉन्च हो सकता है नया ऐप

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। सोने-चांदी में निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।