रेल मंत्रालय अगले हफ्ते से उदयपुर-असारवा (अहमदाबाद) वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने वाला है। इस नई सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन का रखरखाव और संचालन नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (NWR) जोन करेगा। इससे राज्य में रीजनल कनेक्टिविटी और बेहतर होगी और इकॉनमी को बढ़ावा मिलेगा।

उदयपुर-असारवा (अहमदाबाद) वंदे भारत एक्सप्रेस का ​​ट्रेन नंबर (Udaipur-Asarva (Ahmedabad) Vande Bharat Express Train Number)

जनसत्ता के सहयोगी द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, एक बयान में NWR के चीफ पब्लिक रिलेशन्स ऑफिसर अमित सुदर्शन ने कहा कि ट्रेन नंबर 26963/26964, उदयपुर सिटी-अहमदाबाद (असारवा)-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस की रेगुलर सर्विस 18 फरवरी, 2026 से शुरू होगी।

उन्होंने यह भी बताया कि यह नई ट्रेन दो वंदे भारत एक्सप्रेस के बंद होने के बाद शुरू की जा रही है: ट्रेन नंबर 20979/80, उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस (15 फरवरी से बंद होगी) और ट्रेन नंबर 20981/82 उदयपुर सिटी-आगरा कैंट-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस (16 फरवरी से बंद होगी)।

उदयपुर-असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस का यात्रा का समय (Udaipur-Asarva Vande Bharat Express Travel Time)

उदयपुर-असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस 04:15 घंटे में 296 किमी की दूरी तय करेगी। यह इस रूट की सबसे तेज ट्रेन होगी। उदयपुर सिटी-अहमदाबाद (असारवा)-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी।

उदयपुर-असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज (Udaipur-Asarwa Vande Bharat Express Stoppages)

उदयपुर और असारवा के बीच अपनी यात्रा के दौरान ट्रेन नंबर 26963/26964 तीन स्टेशनों (जावर, डूंगरपुर और हिम्मत नगर) पर रुकेगी। ट्रेन में 7 एसी चेयर कार और 1 एग्जीक्यूटिव एसी चेयर कार क्लास कोच होंगे।

उदयपुर-असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइमटेबल (Udaipur-Asarwa Vande Bharat Express Timetable)

उदयपुर सिटी-अहमदाबाद (असारवा) वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 26964) उदयपुर सिटी से 06.10 बजे निकलेगी और 10.25 बजे असारवा पहुंचेगी। इसी तरह अहमदाबाद (असारवा)-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 26964) असारवा से 17.45 बजे निकलेगी और 22.00 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।

यहां भी पढ़ें: DA Hike: केंद्र कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी, होली से पहले हो सकता है ऐलान

यहां भी पढ़ें: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज… होली से पहले 2 महीने का एरियर, जानें कितना मिल सकता है न्यूनतम डीए

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। सोने-चांदी में निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।