भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की शुरुआत इस साल 16 जुलाई 2026, दिन गुरुवार से हो रही है। अगर आप इस रथ यात्रा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। बता दें यात्रा के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए ईस्ट कोस्ट रेलवे ने पुरी के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है।
इन स्पेशल ट्रेनों से श्रद्धालुओं को पुरी पहुंचने के लिए अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेंगे। इससे त्योहार के समय होने वाली भीड़ को संभालने में भी मदद मिलेगी। यहां जानें ट्रेन का शेड्यूल और रूट…
शालीमार-पुरी स्पेशल ट्रेन
रथ यात्रा 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए ईस्ट कोस्ट रेलवे ने शालीमार और पुरी के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
शालीमार-पुरी स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
शालीमार (पश्चिम बंगाल) और पुरी के बीच स्पेशल ट्रेन (ट्रेन नंबर 08565) 15 जुलाई 2026 और 23 जुलाई 2026 को चलेगी। वापसी की दिशा में, पुरी-शालीमार स्पेशल ट्रेन 17 जुलाई 2026 और 25 जुलाई 2026 को चलेगी।
शालीमार-पुरी स्पेशल ट्रेन का समय
ट्रेन नंबर 08565 शालीमार से शाम 6:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:00 बजे पुरी पहुंचेगी। पुरी से वापसी सेवा रात 12:30 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:30 बजे शालीमार पहुंचेगी।
शालीमार-पुरी स्पेशल ट्रेन का रूट
यह ट्रेन कई महत्वपूर्ण स्टेशनों संतरागाछी, खड़गपुर, जलेश्वर, रूपसा जंक्शन, बालासोर, भद्रक, जाजपुर क्योंझर रोड, कटक, भुवनेश्वर, खुर्दा रोड, मेचेदा, बेलदा, दांतन और बास्ता पर रुकेगी।
बादामपहाड़-पुरी स्पेशल ट्रेन
ईस्ट कोस्ट रेलवे ने बादामपहाड़ और पुरी के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
बादामपहाड़-पुरी स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
बादामपहाड़-पुरी स्पेशल ट्रेन (ट्रेन नंबर 08569) 15 जुलाई 2026 और 23 जुलाई 2026 को चलेगी, जबकि पुरी से बादामपहाड़ की वापसी सेवा (ट्रेन नंबर 08570) 17 जुलाई और 25 जुलाई 2026 को चलेगी।
बादामपहाड़-पुरी स्पेशल ट्रेन का समय
ट्रेन नंबर 08569 सुबह 9:00 बजे बादामपहाड़ से रवाना होगी और उसी दिन रात 10:04 बजे पुरी पहुंचेगी। पुरी से वापसी वाली ट्रेन रात 12:45 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:45 बजे बादामपहाड़ पहुंचेगी।
बादामपहाड़-पुरी स्पेशल ट्रेन का रूट
यह ट्रेन रायरांगपुर, टाटानगर, सिनी, राजखरसवां, चाईबासा, केंदुझार, कटक, भुवनेश्वर, खुर्दा रोड और पुरी जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इसके अलावा, यह ट्रेन कुलडीहा, हलुदपुकुर, गमाहरपुर, पंद्रासाली, जाखापुरा (सिंहभूम क्षेत्र के स्टेशन) और साखी गोपाल स्टेशनों पर भी रुकेगी।
जगन्नाथ रथयात्रा के बारे में
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा हिंदू धर्म के सबसे भव्य और पवित्र उत्सवों में से एक मानी जाती है। हर वर्ष आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि पर ओडिशा के पुरी से भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा अपने रथों पर सवार होकर गुंडीचा मंदिर की ओर प्रस्थान करते हैं। इस साल रथ यात्रा की शुरुआत 16 जुलाई 2026, दिन गुरुवार से हो रही है।
यह भी पढ़ें: गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बीच चलेगी 2 नई स्पेशल ट्रेनें
पश्चिमी और दक्षिण भारत के बीच रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज है। साउथर्न रेलवे ने गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु को जोड़ने के लिए दो नई स्पेशल ट्रेन सेवाओं की घोषणा की है।
इन नई ट्रेनों से खासकर तमिलनाडु के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल वेलनकन्नी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही पर्यटकों और नियमित यात्रियों को भी इस रूट पर सफर के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे। यहां जानें दोनों स्पेशल ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, टाइमिंग और रूट डिटेल्स…
