Lpg Price Hike: आज 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट 2026 पेश करने वाली है। इससे पहले महंगाई ने झटका दिया है। बता दें कि देश की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (IOC, HPCL, BPCL) ने इन एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 49 रुपये की बढ़ोतरी की है। नया दाम आज से लागू हो गया है।
जनवरी में भी इसके दाम में 111 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई थी। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दाम की बात करें तो 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडरों में कोई फेरबदल नहीं हुआ है।
Budget 2026 LIVE Updates in Hindi
अब दिल्ली में कितना हो गया दाम?
सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल (IOC) की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडर के दाम में 49 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर अब 1740.50 रुपये का हो गया है।
आज से पहले इसका दाम 1691.50 रुपये था। हालांकि सामान्य घरों में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में एक बार फिर कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसी दाम को भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम भी फॉलो करती हैं।
इतिहास में दूसरी बार रविवार को खुलेगा शेयर बाजार, जानें पिछले बजट में क्या रहा था हाल
अन्य महानगरों में क्या है दाम?
– कोलकाता में 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1844.50 रुपये हो गई है।
– मुंबई में अब यह 1692.00 रुपये में मिलेगा।
– चेन्नई में इसका रेट बढ़ा कर 1899.50 रुपये किया गया है।
पिछले वर्ष से काफी आ रही थी गिरावट
जनवरी और फरवरी में भले ही इन सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए हों, लेकिन पिछले कैलेंडर ईयर के दौरान नवंबर और दिसंबर में दाम घटे ही थे। उससे पहले सिर्फ एक अक्टूबर को इसके दाम में 15.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। उससे पहले भी लगातार छह महीने इसकी कीमतें घटी ही थीं। बीते वर्ष मार्च महीने के दौरान दिल्ली में इस सिलेंडर की कीमत 1803 रुपये थी जो 1 अप्रैल को 1762 रुपये रह गई।
