Rice Export: भारत के चावल निर्यात को अगले साल झटका लग सकता है। साल 2027 में देश से चावल का निर्यात 4% घटकर 2.4 करोड़ टन रहने का अनुमान है। इसकी बड़ी वजह टूटे हुए और सफेद चावल की विदेशों में कम सप्लाई बताई जा रही है। निर्यात के लिए चावल की कम उपलब्धता और कीमतों में बढ़ोतरी का असर भी इस कारोबार पर पड़ सकता है।

अमेरिका के कृषि विभाग (USDA) की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में होने वाले चावल के कारोबार में भारत की हिस्सेदारी 40% से ज्यादा है। ऐसे में भारतीय चावल के निर्यात में गिरावट का असर वैश्विक बाजार पर भी पड़ सकता है।

चावल एक्सपोर्ट और मार्केटिंग करने वाली कंपनी ‘राइस विला’ के को-फाउंडर और CEO सूरज अग्रवाल ने जनसत्ता के सहयोगी फाइनेंशियल एक्सप्रेस को बताया, “एल नीनो (El Niño) वेदर पैटर्न की वजह से मॉनसून खराब हो रहा है, जिससे मौजूदा क्रॉप ईयर (2026-27) में भारत का चावल उत्पादन 4.5% घटकर 147 मिलियन टन (MT) होने का अनुमान है।”

यह भी पढ़ें: EMI Calculator: 50 लाख का होम लोन लिया है? रेपो रेट बढ़ने के बाद कितनी बढ़ सकती है ईएमआई

2015-16 क्रॉप ईयर के बाद यह पहली बार होगा जब 2026-27 क्रॉप ईयर में अनाज के उत्पादन में कमी का अनुमान है। 2025-26 क्रॉप ईयर में भारत 154 MT उत्पादन के साथ सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश बनकर उभरा था।

अग्रवाल ने कहा कि USDA द्वारा अगले साल के लिए ग्लोबल चावल व्यापार के अनुमान में 1.3 MT की कटौती से सप्लाई और कीमतों पर असर पड़ेगा, क्योंकि दुनिया के चावल एक्सपोर्ट में भारत की हिस्सेदारी 40% से 45% है।

अप्रैल-अगस्त, 2026-27 के दौरान अनाज का शिपमेंट मामूली रूप से 2.17% बढ़कर 4.81 बिलियन डॉलर हो गया, क्योंकि वेस्ट एशिया में संघर्ष के कारण सप्लाई में रुकावट और ज्यादा फ्रेट कॉस्ट का शिपमेंट पर असर पड़ रहा है।

सूत्रों का कहना है कि कम उत्पादन के कारण चावल की घरेलू कीमतें बढ़ रही हैं, जिसका असर एक्सपोर्ट पर पड़ने और मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में इसके धीमा होने की संभावना है।

रविवार को चावल की रिटेल कीमतें बढ़कर 46.92 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं, जो पिछले साल के मुकाबले 10% ज़्यादा है। एक अधिकारी ने बताया कि सरकार के पास अभी 38 MT से ज्यादा चावल का स्टॉक है, जबकि 1 अक्टूबर के लिए बफर जरूरत 10.25 MT की है, कीमतों में बढ़ोतरी को रोकने के लिए इस स्टॉक को ‘ओपन मार्केट सेल स्कीम’ के तहत बेचा जाएगा।

यह भी पढ़ें: HDFC Bank Home Loan: ग्राहकों के लिए राहत की खबर, बैंक ने घटाई ब्याज दरें; जानें अब कितना लगेगा ब्याज

हालांकि, धान की खेती के कम रकबे और बारिश की कमी (खासकर दक्षिण भारत में) के कारण, प्रीमियम नॉन-बासमती चावल की किस्मों जैसे सोना मसूरी, पोन्नी और स्वर्णा की कीमतों में पिछले साल के मुकाबले 10-25% की बढ़ोतरी हुई है।

भारत एशिया, मध्य पूर्व, यूरोप और अमेरिका के 140 से ज्यादा देशों में खुशबूदार और लंबे दाने वाले बासमती और नॉन-बासमती चावल का निर्यात करता है। कई देशों में इसे पाकिस्तान और थाईलैंड जैसे चावल निर्यात करने वाले देशों से मुकाबला करना पड़ता है।

मौजूदा खरीफ सीजन में धान की खेती का रकबा पिछले सीजन की तुलना में 3.7% घटकर 42.92 मिलियन हेक्टेयर (Mha) रह गया है। धान के रकबे में बड़ी कमी कर्नाटक (0.46 Mha), तेलंगाना (0.43 Mha), आंध्र प्रदेश (0.18 Mha) और तमिलनाडु (0.15 Mha) जैसे राज्यों में देखी गई है।

यह भी पढ़ें: 5000 रुपये के बजट में शुरू करें ये 5 बिजनेस

त्योहारों का सीजन पास आते ही बाजारों में खरीदारों की रौनक बढ़ने लगती है। लोग कपड़े, मिठाई और घर के सामान के साथ-साथ कई छोटी-छोटी चीजों और सेवाओं पर भी खर्च करते हैं। यही वजह है कि त्योहारों के दौरान कुछ छोटे कामों की मांग अचानक बढ़ जाती है।

अगर आप भी इस मौके का फायदा उठाकर अपना काम शुरू करना चाहते हैं, तो इसके लिए बड़ी रकम की जरूरत नहीं है। करीब 5000 रुपये में भी कुछ ऐसे बिजनेस शुरू किए जा सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…