ईरान से कच्चा तेल खरीदने में भारत ने तोड़ा 15 साल पुराना रिकॉर्ड
इस साल जनवरी में ईरान से प्रतिेबंध हटा दिए गए। इसके बाद अगस्त तक उसके कच्चे तेल का आंकड़ा प्रतिबंध लगने से पहले के आंकड़े 2.11 मिलियन बैरल पर डे पर पहुंच गया।

भारत का ईरान से रोजाना का तेल आयात अगस्त के महीने में पिछले 15 महीने में सर्वाधिक था। ईरान से प्रतिबंध हटने के चलते हुआ है। प्रतिबंध के चलते वह सऊदी अरब और इराक से पीछे हो गया था। अगस्त के महीने में भारत को ईरान से प्रतिदिन 5.76 लाख बैरल तेल मिला। यह जुलाई की तुलना में 10 प्रतिशत ज्यादा है। अगस्त का यह आंकड़ा ईरान से अभी तक का सर्वाधिक है। हालांकि भरोसेलायक डाटा 2001 तक का ही मौजूद हैं। ईरान कभी भारत को तेल मुहैया कराने में दूसरे नंबर पर हुआ करता था। लेकिन परमाणु कार्यक्रमों के चलते लगे प्रतिबंधों के चलते ईरान नीचे चला गया और उसकी जगह इराक ने ले ली।
इस साल जनवरी में ईरान से प्रतिेबंध हटा दिए गए। इसके बाद अगस्त तक उसके कच्चे तेल का आंकड़ा प्रतिबंध लगने से पहले के आंकड़े 2.11 मिलियन बैरल पर डे पर पहुंच गया। भारत ने इस बार अगस्त में ईरान से जितना तेल लिया वह पिछले साल के अगस्त महीने की तुलना में तीन गुना है। वर्तमान वित्तीय वर्ष के पहले पांच महीने में ईरान का भारत को तेल आपूर्ति में योगदान 10.7 प्रतिशत बढ़ा, यह साल 2010/11 की तुलना में सबसे ज्यादा है। ईरान से भारत की तेल आपूर्ति सात साल में सबसे ज्यादा होने वाली है। देश की रिफाइनरियां औसतन प्रतिदिन 4 लाख बैरल पर डे तेल खरीद रही हैं।
साल 2016 के पहले आठ महीनों में भारत का ईरान से तेल आयात 84 प्रतिशत बढ़ा है। अगस्त के महीने में प्राइवेट रिफाइनरी एसार ऑयल ने ईरान से सबसे ज्यादा तेल आयात किया। उसके बाद इंडियन ऑयल और मंगलोर रिफायनरी की बारी आती है।