Economic Survey 2026 PDF in Hindi: देश में आगामी बजट को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। सभी इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि बजट में क्या नया ऐलान होने वाला है। यूनियन बजट 2026 से पहले आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में इकोनॉमिक सर्वे पेश कर दिया है। वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा तैयार किया गया यह दस्तावेज सरकार के वित्तीय प्रदर्शन का रिपोर्ट कार्ड है। इसमें बताया जाता है कि पिछले वर्ष देश की जीडीपी, तरक्की या ग्रोथ कैसी रही। अगर आप इसे पढ़ना चाहते हैं तो फिर यहां जानें आप इसे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं…

क्या होता है इकोनॉमिक सर्वे?

इकोनॉमिक सर्वे देश की अर्थव्यवस्था का सालाना हाल बताता है। इसमें देश की विकास की रफ्तार महंगाई का हाल, नौकरी की स्थिति और सरकार की आय खर्च से जुड़ी जानकारी होती है। आसान भाषा में कहें तो यह वह आईना है जिसमें देश की पूरी कमाई और खर्चे का ब्यौरा होता है।

Economic Survey 2025-26 : आर्थिक सर्वेक्षण की 10 बड़ी बातें, ग्रोथ, महंगाई, रोजगार और निवेश पर क्या हैं संकेत

कैसे डाउनलोड करें इकोनॉमिक सर्वे

– सबसे पहले India Budget (indiabudget.gov.in) वेबसाइट पर जाएं।
– यहां पर आप ‘Economic Survey’ सेक्शन को चुनें।
– यह पर आपको ‘ Economic Surveys’ का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करके आप अपनी पसंद का वर्ष (जैसे 2024-25, 2023-24 आदि) चुन सकते हैं।

फाइल फॉर्मेट

ये दस्तावेज PDF फॉर्मेट में उपलब्ध हैं। आप पूरा सर्वे एक साथ या अलग-अलग अध्यायों (Chapters) के अनुसार भी डाउनलोड कर सकते हैं। इन सर्वे को आप हिंदी (आर्थिक समीक्षा) और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में देख सकते हैं।

अगर आप आर्थिक सर्वेक्षण को डायरेक्ट डाउनलोड करना चाहते है – यहां करें क्लिक

Rupees Vs Dollar: शुरुआती कारोबार में टूटे सारे रिकॉर्ड, डॉलर के मुकाबले रुपया 92 के स्तर पर पहुंचा

1 फरवरी को पेश होगा यूनियन बजट

बजट सेशन 2026 का आज दूसरा दिन था। आर्थिक सर्वेक्षण के पेश होने के बाद बजट सेशन को 1 फरवरी को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट पेश करेंगी। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों को सौगात मिल सकती है। ये जानना दिलचस्प होगा कि सरकार इस बार किस सेक्टर पर सबसे ज्यादा ध्यान केंद्रित करेगी।