वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश कर रही हैं। उन्होंने चुनावी राज्य तमिलनाडु के लिए एक बड़ा ऐलान कर दिया है। वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में दुर्लभ पृथ्वी खनिजों के लिए विशेष कॉरिडोर स्थापित किया जाएगा। इसके बड़े मायने हैं और तमिलनाडु के साथ-साथ चुनावी राज्य केरल को भी इससे फायदा पहुंचने वाला है।
मोदी सरकार की योजना है कि इस कॉरिडोर के जरिए खनिजों को खोजा जाए, फिर उन्हें साफ कर काम के लिए उपयुक्त बनाया जाए और फिर उन्हीं के ज रिए देश के जरूरी सामान बने।
अब समझने वाली बात यह है कि ओडिशा, आंधा प्रदेश, तमिलनाडु और केरल के जो तटीय क्षेत्र हैं, वहां कई दुर्लभ खनिज मौजूद हैं। लैंथनम, सेरियम, नियोडिमियम भारी मात्रा में मिल सकते हैं, उनका इस्तेमाल उच्च तकनीकी उद्योगों में किया जा सकता है। अगर यहां पर कॉरिडोर का निर्माण होता है तो इससे नौकरियां भी बढ़ेंगी और आयात पर निर्भरता भी कम हो जाएगी।
वैसे इसके अलावा वित्त मंत्री ने एमएसएमई क्षेत्र में चैंपियन बनने के लिए कोष बनाने का प्रस्ताव किया। वित्त मंत्री ने वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी माहौल बनाने के लिए कंटेनर विनिर्माण की योजना का प्रस्ताव रखा। वित्त मंत्री ने यह भी ऐलान किया है कि 5 सालों में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग होंगे शुरू। बनारस और पटना में जहाज मरम्मत सुविधा स्थापित होगी।
ये भी पढ़ें- LIVE: वित्त मंत्री पेश कर रही हैं आम बजट
