कई बार ऐसा होता है कि आपने लोन नहीं लिया है लेकिन फिर भी किसी लोन या ईएमआई की एंट्री आपके क्रेडिट रिपोर्ट में दिखने लगती है। ऐसी गलत एंट्री आपके क्रेडिट स्कोर को प्रभावित कर सकती है और फ्यूचर में आपको लोन लेने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

हालांकि, अगर आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में कोई ऐसा लोन दिखा रहा है, जो आपने नहीं लिया है तो आपको ज्यादा चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आप काफी आसानी से इस फेक लोन को आपकी क्रेडिट रिपोर्ट से हटवा सकते हैं। आइए जानते हैं इसका आसान प्रोसेस…

क्यों दिखाई देती है क्रेडिट रिपोर्ट पर गलत एंट्री?

कभी-कभी बैंक या फिर वित्तीय संस्थाओं की ओर से रिपोर्टिंग में गलती होने के वजह से किसी दूसरे व्यक्ति का लोन आपके क्रेडिट रिपोर्ट में जुड़ सकता है। इसके अलावा, पैन या अन्य व्यक्तिगत जानकारी का गलत इस्तेमाल करके कोई व्यक्ति आपके नाम पर लोन ले सकता है। कई बार डेटा अपडेट न होना या फिर तकनीकी गड़बड़ी के कारण भी क्रेडिट रिपोर्ट में गलत एंट्री दिखाई देने लगती है।

सबसे पहले क्रेडिट रिपोर्ट करें चेक

अगर आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में कोई ऐसा लोन दिखाई दे रहा है, जिसे आपने नहीं लिया है तो सबसे पहले आप अपनी पूरी क्रेडिट रिपोर्ट डाउनलोड करें। ये क्रेडिट रिपोर्ट भारत में CIBIL, Experian, Equifax और CRIF High Mark जैसे क्रेडिट ब्यूरो से रिपोर्ट ली जा सकती है।

हर एक क्रेडिट ब्यूरो से साल में एक बार फ्री में पूरी क्रेडिट रिपोर्ट पाने का अधिकार है। क्रेडिट रिपोर्ट डाउनलोड करके देखें अगर उसमें आपको कुछ ऐसा लोन दिख रहा है जो आपने नहीं दिया है। तो फिर आप इसकी रिपोर्ट कर सकते हैं।

क्रेडिट ब्यूरो में करें शिकायत

– आपको सबसे पहले CIBIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
– अपने अकाउंट को लॉगिन करना होगा।
– अपना अपनी लोन रिपोर्ट देखें।
– अगर गलत एंट्री दिख रही है तो नीचे स्क्रॉल करें और ऑनलाइन विवाद दर्ज करने का विकल्प चुनेंय़
– रिपोर्ट में जिस जानकारी को गलत बताया गया है, उसे चुनें और शिकायत जमा करें।
– शिकायत जमा करने के बाद उसकी स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं।

गलत एंट्री ठीक होने में कितना समय लगता है?

आम तौर पर शिकायत का समाधान करने में करीब 30 दिन लग सकते हैं। ध्यान रखें कि CIBIL खुद से किसी बैंक की दी हुई जानकारी को बदल या हटा नहीं सकता है। बदलाव के लिए संबंधित बैंक की पुष्टि जरूरी होती है।