Digital Gold: धनतेरस पर सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इस साल धनतेरस 6 नवंबर को मनाया जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी इस मौके पर सोना खरीदने या उसमें निवेश करने की सोच रहे हैं, लेकिन आपका बजट कम है तो डिजिटल गोल्ड एक विकल्प हो सकता है। इसकी सबसे खास बात ये है कि इसमें आप सिर्फ 5 रुपये से भी निवेश कर सकते हैं।

डिजिटल गोल्ड में आप अपनी सुविधा और बजट के हिसाब से सोना खरीद सकते हैं। इसमें आपको सोने का सिक्का या ज्वेलरी खरीदने की जरूरत नहीं होती। आपके खरीदे गए सोने के बराबर मात्रा का फिजिकल गोल्ड प्लेटफॉर्म की ओर से सुरक्षित वॉल्ट में रखा जाता है। आप जब चाहें इस गोल्ड को बेच सकते हैं…

कैसे खरीद सकते हैं डिजिटल गोल्ड?

– सबसे पहले कोई भरोसेमंद ऐप इंस्टाल करें तो आपको डिजिटल गोल्ड खरीदने की सुविधा देती है।
– कई सारी यूपीआई ऐप्स भी है जिसमें आपको डिजिटल गोल्ड खरीदने का विकल्प मिलता है।
– अगर आपके पास ऐसी कोई ऐप पहले से इंस्टाल है तो उस ऐप को ओपन करें।
– यहां आपको सर्च बॉक्स में डिजिटल गोल्ड सर्च करना है और उसको ओपन करना है।
– इसके बाद आपको अपनी मर्जी के अनुसार जितना गोल्ड खरीदना है, उतनी रकम (उदाहरण 5,10,20 ,50 रुपये) लिखना है।
– अब गोल्ड खरीदे पर क्लिक करना है।
– इसके बाद आपको पेमेंट कर देना है।
– पैमेंट के बाद डिजिटल गोल्ड आपके अकाउंट में जमा हो जाएगा।
– आप इस गोल्ड को कभी भी बेच भी सकते हैं।

क्या है डिजिटल और फिजिकल गोल्ड में अंतर?

डिजिटल गोल्डफिजिकल गोल्ड
मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइनज्वेलरी शॉप से
छोटी रकम से भी निवेश संभवसिक्के, बार या गहने खरीदने पड़ते हैं
कंपनी के वॉल्ट में सुरक्षित रहता हैघर या बैंक लॉकर में रखना पड़ता है
जरूरत पड़ने पर फिजिकल गोल्ड मंगा सकते हैंखरीदते ही अपने पास मिल जाता है

यह भी पढ़ें: धनतेरस-दिवाली पर सोने में करना है निवेश? ज्वेलरी से लेकर डिजिटल गोल्ड तक, जानें 5 तरीके

धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है। यही वजह है कि इन त्योहारों के मौके पर कई भारतीय परिवार सोने के गहने, सिक्के या बिस्कुट खरीदते हैं। कुछ लोग सोने को पहनने के लिए खरीदते हैं, तो कुछ इसे भविष्य के लिए पैसे बचाने और निवेश का एक अच्छा विकल्प मानते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…

[डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से निवेश सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। Jansatta.com अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।]