क्रिप्टो की पाठशाला: दुनिया भर में क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ रहा है। बिटकॉइन और अन्य करेंसी में निवेश करने वाले लोगों की संख्या भी लगातार इजाफा हो रहा है। हालांकि, जहां क्रिप्टो में कमाई के मौके हैं, वहीं इससे जुड़े फ्रॉड और स्कैम के मामले भी सामने आते रहते हैं। ऐसे में क्रिप्टोकरेंसी में लेन-देन करते समय कुछ सावधानियां बरतना बेहद जरूरी हो जाता है। यहां हम आपको सुरक्षित लेन-देन के कुछ आसान तरीके बता रहे हैं…

भरोसेमंद एक्सचेंज और वॉलेट का इस्तेमाल करें

क्रिप्टोकरेंसी को खरीदने या बेचने के लिए हमेशा भरोसेमंद और प्रसिद्ध एक्सचेंज का ही इस्तेमाल करें। सुरक्षित प्लेटफॉर्म बेहतर सिक्योरिटी सिस्टम और यूजर प्रोटेक्शन देते हैं, जिससे फ्रॉड का खतरा कम हो जाता है।

टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA)

टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) से आपके क्रिप्टो अकाउंट की सुरक्षा काफी बढ़ जाती है। आपको क्रिप्टो अकाउंट और वॉलेट में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूर एक्टिव करना चाहिए। इससे लॉग-इन या ट्रांजैक्शन के समय एक अतिरिक्त सुरक्षा परत मिलती है। इससे कोई भी अनधिकृत व्यक्ति आसानी से आपके अकाउंट तक नहीं पहुंच पाता है।

वॉलेट एड्रेस को दो बार चेक करें

क्रिप्टो लेन-देन करते समय आपको वॉलेट एड्रेस को दो बार चेक करना चाहिए। क्योंकि अहर आपके वॉलेट एड्रेस का एक अक्षर भी गलत हो गया तो पैसा किसी दूसरे पते पर जा सकता है और उसे वापस पाना लगभग असंभव होता है।

प्राइवेट की सुरक्षित रखें

क्रिप्टो वॉलेट की प्राइवेट की और सीड फ्रेज सबसे महत्वपूर्ण जानकारी होती है। इसे कभी भी किसी के साथ साझा न करें और सुरक्षित जगह पर ऑफलाइन लिखकर रखें। अगर यह जानकारी किसी गलत व्यक्ति के हाथ लग जाती है तो आपके पूरे फंड का खतरा हो सकता है।

फर्जी लिंक से रहें सावधान

क्रिप्टो से जुड़े अधिकतर कई स्कैम फर्जी वेबसाइट, ई-मेल या सोशल मीडिया लिंक के जरिए किए जाते हैं। इसीलिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने या लालच देने वाले ऑफर में निवेश करने से बचना काफी जरूरी है।

क्रिप्टोकरेंसी क्या है?

क्रिप्टोकरेंसी एक डिजिटल या वर्चुअल करेंसी है। इसमें लेन-देन को सुरक्षित करने के लिए क्रिप्टोग्राफी तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है।

यह भी पढ़ें: Crypto में सिर्फ 100 रुपये से भी कर सकते हैं निवेश! 

क्रिप्टोकरेंसी पिछले कई वक्त से दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। कई लोग इसमें निवेश करना चाहते हैं लेकिन इसको इसके बारे में नहीं होता है कि कैसे और कितना निवेश सकते हैं। बता दें कि आज के डिजिटल दौर में क्रिप्टो में निवेश शुरू करने के लिए हजारों रुपये की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ ₹100 से भी शुरुआत कर सकते हैं।  यहां पढ़ें पूरी खबर…

Disclaimer: शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या क्रिप्टोकरेंसी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।