Home Loan EMI Calculator: आज के समय में घर खरीदना लगभग हर किसी का एक बड़ा सपना होता है। लेकिन प्रॉपर्टी की बढ़ती कीमतों और एक साथ इतना सारा देकर घर खरीदना हर किसी व्यक्ति के लिए आसान बात नहीं होती है। यही वजह है कि अधिकतर लोग होम लोन का सहारा लेते हैं।

कई बैंक और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां अलग-अलग ब्याज दर और टेन्योर पर होम लोन देती हैं, जिससे लोग अपनी क्षमता के अनुसार EMI में घर का भुगतान कर सकें। हालांकि लोन लेने से पहले यह समझना जरूरी होता है कि हर महीने कितनी EMI देनी होगी।

खासकर जब लोन की रकम बड़ी हो। आम तौर पर लोग करीब ₹50 लाख का होम लोन लेने का सोचते हैं और इसकी टेन्योर अवधि 15, 20 और 25 साल तक की होती है। खबर लिखे जाने तक SBI में होम लोन की ब्याज दर 7.25% p.a. से* और HDFC Bank में 7.75% p.a. से* शुरू हो रही है।

ऐसे में हम उदाहरण के तौर पर 7.25% सालाना ब्याज दर मानते हैं और समझने की कोशिश करते हैं कि ₹50 लाख के होम लोन पर अलग-अलग टेन्योर में हर महीने कितनी EMI बन सकती है।

15 साल का टेन्योर

  • – लोन राशि: 50 लाख रुपये
  • – ब्याज दर: 7.25% प्रति वर्ष
  • – लोन टेन्योर: 15 साल
  • – ईएमआई : 45,643 रुपये
  • – लोन अवधि में कुल ब्याज: 32,15,766 रुपये
  • – कुल भुगतान (मूलधन + ब्याज): 82,15,766 रुपये

इसका मतलब है कि अगर कोई व्यक्ति 50 लाख रुपये का होम लोन 15 साल के लिए 7.25% ब्याज दर पर लेता है, तो उसे हर महीने करीब 45,643 रुपये की EMI देनी होगी। पूरी अवधि में कुल 32.15 लाख रुपये ब्याज के रूप में चुकाने होंगे और बैंक को कुल 82.15 लाख रुपये का भुगतान करना पड़ेगा।

20 साल का टेन्योर

  • – लोन राशि: 50 लाख रुपये
  • – ब्याज दर: 7.25% प्रति वर्ष
  • – लोन टेन्योर: 20 साल
  • – ईएमआई : 39519 रुपये
  • – लोन अवधि में कुल ब्याज: 4,484,512 रुपये
  • – कुल भुगतान (मूलधन + ब्याज): 9,484,512 रुपये

इसका मतलब है कि अगर कोई व्यक्ति 50 लाख रुपये का होम लोन 20 साल के लिए 7.25% ब्याज दर पर लेता है, तो उसे हर महीने करीब 39,519 रुपये की EMI देनी होगी। पूरी अवधि में कुल 4,484,512 रुपये ब्याज के रूप में चुकाने होंगे और बैंक को कुल 9,484,512 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा।

25 साल का टेन्योर

  • – लोन राशि: 50 लाख रुपये
  • – ब्याज दर: 7.25% प्रति वर्ष
  • – लोन टेन्योर: 25 साल
  • – ईएमआई : 36140 रुपये
  • – लोन अवधि में कुल ब्याज: 5,842,103 रुपये
  • – कुल भुगतान (मूलधन + ब्याज): 10,842,103 रुपये

इसका मतलब है कि अगर कोई व्यक्ति 50 लाख रुपये का होम लोन 25 साल के लिए 7.25% ब्याज दर पर लेता है, तो उसे हर महीने करीब 36,140 रुपये की EMI देनी होगी। पूरी अवधि में कुल 5,842,103 रुपये ब्याज के रूप में चुकाने होंगे और बैंक को कुल 10,842,103 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: 60 नहीं 50 की उम्र में रिटायर होना चाहते हैं?

अगर कोई निवेशक 60 साल की बजाय 50 साल की उम्र में रिटायर होना चाहता है, तो उसके लिए केवल नियमित निवेश ही नहीं बल्कि हर वर्ष निवेश की राशि बढ़ाना भी बेहद अहम हो जाता है। यहीं पर स्टेप-अप SIP की रणनीति काम आती है। स्टेप-अप SIP कैलकुलेटर यह समझने में मदद करता है कि फिक्स्ड SIP और हर वर्ष बढ़ने वाली SIP के बीच लंबे समय में कितना बड़ा फर्क आ सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

[ डिस्क्लेमर: यह ईएमआई की गणना सिर्फ उदाहरण और अनुमान के उद्देश्य से दी गई है। इसमें 7.25% वार्षिक ब्याज दर मानकर कैलकुलेशन किया गया है। वास्तविक ईएमआई, ब्याज और कुल भुगतान की राशि बैंक की वास्तविक ब्याज दर, क्रेडिट स्कोर, लोन की शर्तों और अन्य शुल्कों के आधार पर अलग हो सकती है। इसलिए होम लोन लेने से पहले संबंधित बैंक या वित्तीय संस्था से सटीक जानकारी जरूर प्राप्त करें।]