scorecardresearch

IPL 2023: मुकेश अंबानी ने कितने करोड़ में खरीदी मुंबई इंडियंस टीम? चौंकाने वाला है आंकड़ा

Mumbai Indians, Mukesh Ambani, मुकेश अंबानी, मुंबई इंडियंस, Mukesh Amabi buys mukesh Ambani, IPL 2023, IPL, आईपीएल 2023, आईपीएल

Mumbai Indians | IPL 2023 | Mukesh Ambani
मुकेश अंबानी ने 2008 में मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ली थी।

Mukesh Ambani Spent billions for Mumbai Indians: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के मालिकाना हक वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आईपीएल (IPL) की सबसे कामयाब टीम में से एक हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) की शुरुआत 2008 में हुई थी और तभी से Mumbai Indians का मालिकाना हक रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries)के पास है। इंडिया के सबसे बड़ी इंडस्ट्रीज में से एक रिलायंस ने इस टीम को अपनी सब्सिडियरी कंपनी IdniaWin Sports के जरिए इसे खरीदा था।

Mint के मुताबिक, मुकेश अंबानी ने 2008 में मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी के लिए 111.9 मिलियन डॉलर (Rs 8,53,28,50,575.00) चुकाए थे। बता दें कि Forbes 2022 की लिस्ट के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेट वर्थ 90.7 बिलियन डॉलर (Rs 69,17,07,67,75,000.00) है।

IPL 2023

आईपीएल 2023 सीजन की शुरुआत 31 मार्च से अहमदाबाद में होगी। पहले मैच में गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच मुकाबला होगा।

IPL की सभी फ्रेंचाइजी की ब्रैंड वैल्यू में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने 100 मिलियन डॉलर(10 करोड़ डॉलर) का आंकड़ा पार कर लिया। ब्रैंड वैल्यूशन एजेंसी Brand Finance की एक स्टडी के मुताबिक, मुंबई इंडियंस ने 2020 में सभी टीम में सबसे ज्यादा ब्रैंड वैल्यू रजिस्टर्ड की। कोविड के समय आईपीएल के 13वें एडिशन के समय ब्रैंड वैल्यू में ग्रोथ रजिस्टर करने वाली मुंबई इंडियन्स एकमात्र टीम थी। इस दौरान उनकी वैल्यूशन 7.1 प्रतिशत तक (70.3 मिलियन डॉलर मतलब 5,36,04,20,695.00 रुपये) बढ़ी।

ऐसी खबरें आईं थीं कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) आने वाली UAE T20 लीग में एक टीम खरीद सकती है। आकाश अंबानी ने एक बयान में कहा, ‘हमें मुंबई इंडियन्स में एक ग्लोबल फ्रेंचाइजी बनाकर बेहद गर्व हो रहा है और हमें भरोसा है कि UAE में एक और कामयाब ब्रैंड बना सकेंगे। यूएई में क्रिकेट की ग्रोथ में हमारे एक्सपीरियंस से फायदा मिलेगा।’

Mumbai Indians Team

कैमरन ग्रीन, रोहित शर्मा, इशान किशन, जसप्रीत बुमराह, टिम डेबिट, सूर्यकुमार यादव, जोफ्रा आचर्र, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, झाय रिचर्ड्सन, जैसन बेहरेनडोर्फ, पीयूष चाला, अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप सिंह, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, आकाश मधवाल, अर्शद खान, राघव गोयल, डुअन जेनसेन, विष्णु विनोद, ट्रिस्टन स्टब्स।

पढें व्यापार (Business News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 04-03-2023 at 14:08 IST