Holi 2026 Stock Market Holiday: देश के कई हिस्सों में रंगों का त्योहार यानी होली 4 मार्च (बुधवार) को मनाया जाएगा, लेकिन स्टॉक एक्सचेंजों ने 3 मार्च को ही अवकाश निर्धारित किया है। स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और एनएसई की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आज दोनों एक्सचेंज में ट्रेडिंग नहीं होगी। रेगुलर ट्रेडिंग बुधवार, 04 मार्च को फिर से शुरू होगी।

क्या है MCX का हाल

Multi Commodity Exchange of India (MCX) सुबह के सत्र (सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक) में बंद रहेगा, लेकिन शाम के सत्र में शाम 5 बजे से रात 11:30 बजे तक कारोबार फिर से शुरू होगा।

मार्च 2026 में स्टॉक मार्केट की हॉलिडे लिस्ट

इक्विटी मार्केट मार्च 2026 में कुल 3 छुट्टियों के लिए बंद रहेंगे। होली की छुट्टी मार्च में स्टॉक मार्केट के लिए पहली छुट्टी है। इसके बाद, अगले मार्केट बंद होने की तारीखें होंगी:

  • – 26 मार्च, 2026 (गुरुवार) – श्री राम नवमी
  • – 31 मार्च, 2026 (मंगलवार) – श्री महावीर जयंती

शेयर बाजार हॉलिडे 2026 की लिस्ट (Stock Market Holidays 2026 List)

क्रमांकतारीखदिनछुट्टी
126 मार्चगुरुवारराम नवमी
231 मार्चमंगलवारमहावीर जयंती
33 अप्रैलशुक्रवारगुड फ्राइडे
414 अप्रैलमंगलवारडॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती
51 मईशुक्रवारमहाराष्ट्र दिवस
628 मईगुरुवारबकरी ईद
726 जूनशुक्रवारमुहर्रम
814 सितंबरसोमवारगणेश चतुर्थी
92 अक्टूबरशुक्रवारमहात्मा गांधी जयंती
1020 अक्टूबरमंगलवारदशहरा
1110 नवंबरमंगलवारदिवाली – बालीप्रतिपदा
1224 नवंबरमंगलवारप्रकाश गुरुपर्व गुरु नानक देव
1325 दिसंबरशुक्रवारक्रिसमस

सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार

इजरायल-ईरान तनाव के बीच सोमवार 2 मार्च को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। कारोबार बंद होने के समय दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। Sensex 1048 अंकों की गिरावट के साथ 80,238.85 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 312.95 अंक की गिरावट के साथ 24,865.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें: Upcoming IPOs Next Week: अगले सप्ताह खुलेंगे ये 2 नए आईपीओ , 2–6 मार्च के बीच 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

यह भी पढ़ें: दिवालिया हुई ईस्ट इंडिया कंपनी: भारतीय उद्यमी के हाथों में था नाम, फिर भी क्यों नहीं बच पाई?

Disclaimer: शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या क्रिप्टोकरेंसी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।