Petrol Diesel Price Hike: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। राज्य सरकार ने दोनों ईंधनों पर ‘विधवा और अनाथ सेस’ लगाने का फैसला किया है, जिसके बाद कई शहरों में नए रेट लागू हो गए हैं।

सरकार के इस फैसले के बाद लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं कि सेस क्या होता है, ‘विधवा और अनाथ सेस’ क्यों लगाया गया है और इससे पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कितना असर पड़ा है। आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं…

क्या होता है सेस?

सेस (Cess) एक अतिरिक्त कर होता है, जिसे सरकार किसी खास उद्देश्य के लिए लगाती है। यह सामान्य टैक्स से अलग होता है क्योंकि इससे मिलने वाला पैसा एक तय योजना या कल्याणकारी काम में खर्च किया जाता है।

उदाहरण के तौर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क या सामाजिक सुरक्षा जैसी योजनाओं के लिए भी अलग-अलग तरह के सेस लगाए जाते रहे हैं।

क्या है ‘विधवा और अनाथ सेस’?

हिमाचल प्रदेश सरकार ने यह सेस विधवाओं और अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए लगाया है। इस व्यवस्था के तहत पेट्रोल और डीजल की बिक्री से मिलने वाली अतिरिक्त राशि को एक विशेष कल्याण कोष में जमा किया जाएगा।

राज्य सरकार ने इसी उद्देश्य से VAT कानून में संशोधन किया था, जिसके तहत पेट्रोल और डीजल पर अलग से सेस लगाने का प्रावधान किया गया। सरकार को अधिकतम 5 रुपये प्रति लीटर तक सेस लगाने का अधिकार दिया गया है, हालांकि अभी 60 पैसे प्रति लीटर लगाया गया है।

कितनी बढ़ी कीमत?

धर्मशाला में सेस लागू होने के बाद कीमतों में यह बढ़ोतरी दर्ज की गई है:

पेट्रोल – 71 पैसे प्रति लीटर
डीजल – 69 पैसे प्रति लीटर

सरकार ने मूल रूप से 60 पैसे प्रति लीटर सेस लगाया है, लेकिन VAT और अन्य करों के प्रभाव के कारण उपभोक्ताओं पर वास्तविक बढ़ोतरी थोड़ी अधिक दिखाई दे रही है।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

शहरपेट्रोल की कीमतडीजल की कीमत
दिल्ली94.72 रुपये87.62 रुपये
मुंबई104.21 रुपये92.15 रुपये
कोलकाता104.95 रुपये91.82 रुपये
चेन्नई100.75 रुपये92.34 रुपये

यह भी पढ़ें: Bond Market क्या होता है?

किसी कंपनी को जब नया प्लांट लगाना हो, कारोबार बढ़ाना हो, तो उसे बड़ी रकम की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आमतौर पर लोगों को लगता है कि कंपनियां बैंक से लोन लेती होंगी। लेकिन हकीकत यह है कि कई बड़ी कंपनियां बैंक से कर्ज लेने के बजाय बॉन्ड जारी करके निवेशकों से पैसा जुटाती हैं।

आखिर ऐसा क्यों होता है? बॉन्ड मार्केट क्या है, यह कैसे काम करता है। आइए आसान भाषा में समझते हैं…