भारत के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयर की कीमत गुरुवार, 19 मार्च 2026 को करीब 9% की गिरावट आई, जिससे मार्केट खुलने के कुछ ही मिनटों में इसके टोटल मार्केट कैप से 1 लाख करोड़ रुपये कम हो गए। सुबह 12:26 बजे स्टॉक NSE पर 813.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जबकि खुलने पर यह इंट्राडे में 770 रुपये के सबसे निचले स्तर पर था।

एचडीएफसी के कार्यकारी चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा

शेयर की कीमत में यह तेज गिरावट पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के पद छोड़ने के बाद लीडरशिप की चिंताओं के बीच आई है, उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछले दो वर्ष में कंपनी में कुछ ऐसे तरीके देखे जो उनके पर्सनल वैल्यू और एथिक्स से मेल नहीं खाते थे।

लेंडर ने साफ किया, “हम कन्फर्म करते हैं कि चक्रवर्ती के इस्तीफे के लिए उस लेटर में बताए गए कारणों के अलावा कोई और कारण नहीं है।”

इस बीच, केकी मिस्त्री को RBI की मंजूरी के मुताबिक तीन महीने के लिए अंतरिम पार्ट-टाइम चेयरमैन बनाया गया है।

अतनु चक्रवर्ती के कार्यकाल की बात करें तो वे साल 2021 में बैंक के बोर्ड में शामिल हुए थे। उन्हीं के कार्यकाल के दौरान बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड का बड़ा मर्जर देखने को मिला। उस मर्जर के बाद एचडीएफसी दूसरा सबसे बड़ा बैंक बन गया।

एचडीएफसी बैंक के शेयर खुलते ही 9% गिरे

HDFC बैंक के शेयर खुलते ही 9% गिर गए, जिससे इसका मार्केट कैपिटलाइज़ेशन 11.85 लाख करोड़ रुपये से थोड़ा ज्यादा हो गया। बाद में स्टॉक में कुछ रिकवरी हुई और सुबह 10.20 बजे यह लगभग 5% नीचे ट्रेड कर रहा था। स्टॉक में पिछली सबसे बड़ी गिरावट 23 मार्च, 2020 को दर्ज की गई थी, जब इस हेवीवेट स्टॉक में 12.7% की गिरावट आई थी।

रिजर्व बैंक ने क्या कहा?

रिजर्व बैंक ने HDFC बैंक में हाल के घटनाक्रमों का संज्ञान लिया है। बैंक के अनुरोध पर, रिज़र्व बैंक ने बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन के पद के संबंध में एक ट्रांज़िशन व्यवस्था को मंज़ूरी दे दी है।

HDFC बैंक एक डोमेस्टिक सिस्टमिकली इंपॉर्टेंट बैंक (D-SIB) है, जिसकी वित्तीय स्थिति मज़बूत है, बोर्ड पेशेवर तरीके से संचालित होता है और मैनेजमेंट टीम सक्षम है।

हमारे समय-समय पर किए जाने वाले आकलन के आधार पर, बैंक के कामकाज या गवर्नेंस के संबंध में रिकॉर्ड पर कोई बड़ी चिंता नहीं है। बैंक के पास पर्याप्त पूंजी है और बैंक की वित्तीय स्थिति संतोषजनक बनी हुई है, साथ ही उसके पास पर्याप्त लिक्विडिटी भी है। रिज़र्व बैंक आगे की राह के संबंध में बैंक के बोर्ड और मैनेजमेंट के साथ लगातार संपर्क में रहेगा।

HDFC Bank Share Price History

बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, पिछले 1 महीने में HDFC Bank के शेयरों में करीब 11.28 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में पिछले 3 महीने में करीब 17.57 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। पिछले 2 साल में इस शेयर ने अपने निवेशकों को करीब 12.18 फीसदी का रिटर्न दिया है।

कंपनी का मार्केट कैप करीब 12,49,828.99 करोड़ रुपये है। इसका 52 सप्ताह का उच्चतर स्तर 1,020.35 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 772 रुपये है।

HDFC Bank Dividend History

HDFC Bank ने पिछले साल 2025 में 25 जुलाई और 27 जून को क्रमश: 5 रुपये और 22 रुपये का डिविडेंड दिया था। 10 मई 2024 को 19.50 का डिविडेंड घोषित किया था। HDFC Bank ने साल 2023 में 16 मई को एक्स-डेट के साथ 19 रुपये का डिविडेंड का ऐलान किया था। बैंक ने 29 जून 2021 और 12 मई 2022 को एक्स-डेट के साथ 6.5 रुपये और 15.5 रुपये का डिविडेंड दिया था। साल 2029 में बैंक ने क्रमशः 20 जून और 1 अगस्त को एक्स-डेट के साथ 15 रुपये और 5 रु का डिविडेंड घोषित किया था।

शेयर बाजार का हाल

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 19 मार्च को शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty50) आज लाल निशान पर बंद खुले। सेंसेक्स 1,953.21 अंक गिरकर 74,750.92 पर पहुंचा गया। निफ्टी 580.05 अंक गिरकर 23,197.75 पर आ गया।

Disclaimer: शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या क्रिप्टोकरेंसी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: 2026 में ट्रैवल करने वालों के लिए बेस्ट डेबिट कार्ड्स: हर क्वार्टर फ्री लाउंज एक्सेस, चेक करें लिस्ट

यह भी पढ़ें: हवाई यात्रियों को बड़ी राहत: अब परिवार के साथ बैठना आसान, मुफ्त में चुनने के लिए उपलब्ध होगी 60% सीटें