HDFC Bank Loan Rate: एचडीएफसी बैंक से होम लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। बैंक ने अपनी लोन की ब्याज दरों में कटौती की है। इसका सीधा असर उन ग्राहकों पर पड़ सकता है, जिनका होम लोन MCLR से जुड़ा हुआ है।

बैंक की नई दरें 7 अक्टूबर 2026 से लागू हो गई हैं। आखिर अलग-अलग अवधि के लोन पर अब कितनी ब्याज दर लगेगी और EMI पर इसका कितना असर पड़ेगा, आइए जानते हैं…

एचडीएफसी बैंक की लेंडिंग दरें

नई कटौती के बाद लोन की अवधि के हिसाब से एचडीएफसी बैंक की एमसीएलआर दरें अब 7.80% से 8.55% के बीच हैं। इससे पहले ये दरें 7.90% से 8.60% के बीच थीं।

एचडीएफसी बैंक ने एक दिन की अवधि वाली एमसीएलआर को 7.90 प्रतिशत से घटाकर 7.80 प्रतिशत कर दिया है। वहीं, एक महीने की एमसीएलआर में सबसे ज्यादा 15 आधार अंकों की कटौती हुई है। यह दर अब 7.90 प्रतिशत से घटकर 7.75 प्रतिशत हो गई है। तीन महीने की एमसीएलआर भी 8.05 प्रतिशत से घटकर 7.95 प्रतिशत हो गई है।

छह महीने की एमसीएलआर अब 8.15 प्रतिशत और एक साल की एमसीएलआर 8.30 प्रतिशत है। दो साल की दर 8.45 प्रतिशत से घटकर 8.40 प्रतिशत और तीन साल की दर 8.60 प्रतिशत से घटकर 8.55 प्रतिशत हो गई है। यानी बैंक ने सभी अवधि की एमसीएलआर दरों में कटौती की है।

एचडीएफसी बैंक की एमसीएलआर दरें

लोन की अवधिसितंबर 2026अक्टूबर 2026कितनी कमी
एक दिन7.90%7.80%0.10%
एक महीना7.90%7.75%0.15%
तीन महीने8.05%7.95%0.10%
छह महीने8.25%8.15%0.10%
एक साल8.35%8.30%0.05%
दो साल8.45%8.40%0.05%
तीन साल8.60%8.55%0.05%

क्या है एमसीएलआर?

मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) वह मिनिमम ब्याज दर है जो कोई फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन किसी खास लोन के लिए वसूलता है। यह लोन की ब्याज दर की निचली सीमा तय करता है। जब तक आरबीआई कोई और निर्देश न दे, तब तक उधार लेने वालों के लिए यह दर सीमा तय रहती है। आरबीआई ने 2016 में एमसीएलआर शुरू किया था।

यह भी पढ़ें: RBI Repo Rate Hike: 3.5 साल बाद रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट का इजाफा

RBI Repo Rate Hike News: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इसके बाद रेपो रेट बढ़कर 5.50% हो गई है। यह फैसला पश्चिम एशिया में तनाव और महंगाई को लेकर चिंता के बीच लिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…