गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) कलेक्शन जून में 13.9 प्रतिशत बढ़कर करीब 1.95 लाख करोड़ रुपये हो गया। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

घरेलू लेनदेन से सकल जीएसटी कलेक्शन 6.5 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.35 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि आयात से प्राप्त राजस्व 34.6 प्रतिशत बढ़कर 60,038 करोड़ रुपये हो गया।

आंकड़ों के अनुसार, कुल ‘रिफंड’ (प्रतिदाय) जून में 29.1 प्रतिशत बढ़कर 32,436 करोड़ रुपये रहा। ‘रिफंड’ समायोजित करने के बाद शुद्ध जीएसटी संग्रह जून में 11.2 प्रतिशत बढ़कर 1.62 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा।

राज्यों में जीएसटी संग्रह (जून 2026 तक)

महाराष्ट्र ने जून 2026 तक सबसे अधिक 30,714 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 9% अधिक रहा। इसके बाद कर्नाटक 12,937 करोड़ रुपये (10%) और गुजरात 11,743 करोड़ रुपये (12%) के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

हरियाणा का जीएसटी संग्रह 10,065 करोड़ रुपये (9%) और उत्तर प्रदेश का 9,165 करोड़ रुपये रहा, जहां सबसे तेज 19% की सालाना वृद्धि दर्ज की गई। दिल्ली में संग्रह 5,987 करोड़ रुपये (8%) और तेलंगाना में 5,050 करोड़ रुपये (11%) रहा।

दक्षिणी राज्यों में केरल ने 3,159 करोड़ रुपये (11%) का संग्रह किया, जबकि पंजाब में 2,491 करोड़ रुपये (14%) और असम में 1,492 करोड़ रुपये (17%) की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज हुई। वहीं, गोवा का जीएसटी संग्रह 604 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 11% अधिक है।

वित्त वर्ष 2027 के कलेक्शन में वृद्धि

वित्त वर्ष 2027 के पहले तीन महीनों (अप्रैल-जून) के दौरान, सकल जीएसटी संग्रह 6,31,699 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 8.4% की वृद्धि दर्शाता है।

इस तिमाही के दौरान सकल घरेलू जीएसटी राजस्व 2.8% बढ़कर 4,54,427 करोड़ रुपये हो गया, जबकि आयात से जीएसटी राजस्व 26.2% बढ़कर 1,77,273 करोड़ रुपये हो गया।

यह भी पढ़ें: कई छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं

छोटी बचत योजनाओं (Small Savings Scheme) में निवेश करने वालों के लिए गुड न्यूज है। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (1 जुलाई 2026 से 30 सितंबर 2026) के लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों का ऐलान कर दिया है।

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, इस तिमाही के लिए विभिन्न छोटी बचत योजनाओं पर लागू ब्याज दरें घोषित कर दी गई हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…