त्योहारों का सीजन नजदीक आते ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में घर जाने और त्योहार के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है।
इनमें प्रयागराज, नारायणपुर बाजार और सूबेदारगंज से दिल्ली-NCR के अलग-अलग स्टेशनों तक जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं। इनका संचालन अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच अलग-अलग दिनों में किया जाएगा।
अगर आप भी त्योहार के दौरान दिल्ली-NCR जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो टिकट बुक करने से पहले इन ट्रेनों की तारीख और चलने वाले दिन जरूर देख लें…
प्रयागराज-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 02417 प्रयागराज से शकूरबस्ती के बीच चलाई जाएगी। यह ट्रेन 15 अक्टूबर से 14 दिसंबर तक चलेगी। ट्रेन का संचालन रविवार, सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को किया जाएगा।
प्रयागराज-दादरी स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 02275 प्रयागराज से दादरी के बीच चलेगी। इस ट्रेन का संचालन 2 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। यह ट्रेन हर शुक्रवार को चलेगी।
नारायणपुर बाजार-शकूरबस्ती स्पेशल
ट्रेन नंबर 04163 नारायणपुर बाजार से शकूरबस्ती के बीच चलेगी। यह ट्रेन 17 अक्टूबर से 16 दिसंबर तक संचालित होगी। इसके संचालन के दिन मंगलवार, बुधवार और शनिवार तय किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: रेल यात्रियों के लिए राहत, गोरखपुर-शकूर बस्ती के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; जानें तारीख और टाइमिंग
सूबेदारगंज-दादरी स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 04117 सूबेदारगंज से दादरी के बीच चलेगी। रेलवे के अनुसार यह ट्रेन 1 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक संचालित की जाएगी। यह ट्रेन हर गुरुवार को चलेगी।
प्रयागराज-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल
ट्रेन नंबर 04183 प्रयागराज से हजरत निजामुद्दीन के बीच स्पेशल ट्रेन के तौर पर चलेगी। इसका संचालन 20 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। यह ट्रेन हर मंगलवार को चलेगी।
यह भी पढ़ें: Railway News: 2 नई ट्रेन सेवाओं को मंजूरी, 9 ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़े; देखें पूरी लिस्ट
खजुराहो-रुंधी स्पेशल ट्रेन भी चलेगी
उत्तर मध्य रेलवे की ओर से ट्रेन नंबर 01829 खजुराहो-रुंधी स्पेशल का भी संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन 15 अक्टूबर से 17 नवंबर 2026 तक चलेगी। ट्रेन मंगलवार, गुरुवार और रविवार को संचालित होगी।
टिकट बुक करने से पहले जरूर जांच लें जानकारी
त्योहारी सीजन में ट्रेनों में सीटों की मांग सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा रहती है। ऐसे में यात्रियों को सफर की तारीख तय करने के बाद जल्द टिकट बुक करने की कोशिश करनी चाहिए। टिकट बुकिंग से पहले ट्रेन नंबर, चलने की तारीख और सप्ताह के दिन जरूर जांच लें, क्योंकि स्पेशल ट्रेनों का संचालन तय अवधि और निर्धारित दिनों पर ही किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: दिसंबर से 3 महीने तक कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट
भारतीय रेलवे ने दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक सर्दियों में कोहरे के दौरान 13 ट्रेनों के संचालन में बदलाव की घोषणा की है। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के अनुसार, चार ट्रेनें पूरी तरह से रद्द रहेंगी, जबकि कई अन्य ट्रेनें चुनिंदा दिनों पर कम फेरों (ट्रिप्स) के साथ चलेंगी। दो ट्रेनें अपने रूट के कुछ हिस्सों पर आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर…
