रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज है। उत्तर रेलवे ने जबलपुर और अयोध्या धाम जंक्शन के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों (01705/01706) की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है।

अब इन ट्रेनों का संचालन दिसंबर 2026 के अंत तक जारी रहेगा, जिससे मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 01705 जबलपुर-अयोध्या धाम जंक्शन वीकली स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। यह ट्रेन 21 जुलाई 2026 से 29 दिसंबर 2026 तक संचालित होगी। इस अवधि में ट्रेन कुल 24 फेरे लगाएगी।

वहीं, वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 01706 अयोध्या धाम जंक्शन-जबलपुर वीकली स्पेशल प्रत्येक बुधवार को चलेगी। इसका संचालन 22 जुलाई 2026 से 30 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। यह ट्रेन भी कुल 24 फेरे लगाएगी।

स्पेशल ट्रेन की डिटेल

ट्रेन संख्यारूटआवृत्तिचलने का दिनसंचालन अवधिकुल फेरे
1705जबलपुर – अयोध्या धाम जंक्शनसाप्ताहिकप्रत्येक मंगलवार21 जुलाई 2026 से 29 दिसंबर 202624
1706अयोध्या धाम जंक्शन – जबलपुरसाप्ताहिकप्रत्येक बुधवार22 जुलाई 2026 से 30 दिसंबर 202624

किन राज्यों को मिलेगा फायदा

यह ट्रेन मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है। इससे अयोध्या दर्शन जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन का लाइव स्टेटस और समय-सारिणी जरूर जांच लें, ताकि किसी भी बदलाव की स्थिति में परेशानी न हो। स्टेशन पहुंचने से पहले प्लेटफॉर्म नंबर की जानकारी भी प्राप्त कर लें। यदि आपने ऑनलाइन टिकट बुक किया है, तो ई-टिकट अपने मोबाइल में सुरक्षित रखें।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के स्टॉपेज, समय-सारिणी और अन्य जानकारी के लिए रेलमदद हेल्पलाइन 139 पर संपर्क करें या भारतीय रेलवे की आधिकारिक पूछताछ वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त करें।

यह भी पढ़ें: पुरी के लिए चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की शुरुआत इस साल 16 जुलाई 2026, दिन गुरुवार से हो रही है। अगर आप इस रथ यात्रा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। बता दें यात्रा के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए ईस्ट कोस्ट रेलवे ने पुरी के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है।

इन स्पेशल ट्रेनों से श्रद्धालुओं को पुरी पहुंचने के लिए अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेंगे। इससे त्योहार के समय होने वाली भीड़ को संभालने में भी मदद मिलेगी। यहां जानें ट्रेन का शेड्यूल और रूट…