Lucknow-Adityapur Special Train: लखनऊ और आदित्यपुर के बीच ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज है। उत्तर रेलवे ने इस रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, ट्रेन नंबर 04218 लखनऊ-आदित्यपुर स्पेशल 10 अक्टूबर 2026 को चलेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 04217 आदित्यपुर-लखनऊ स्पेशल 15 अक्टूबर 2026 को संचालित होगी।

10 अक्टूबर को लखनऊ से चलेगी स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 04218 लखनऊ-आदित्यपुर स्पेशल 10 अक्टूबर को लखनऊ से दोपहर 12:05 बजे रवाना होगी। ट्रेन रायबरेली जंक्शन पर दोपहर 1:35 बजे पहुंचेगी और 1:40 बजे आगे के लिए रवाना होगी। इसके बाद अमेठी, वाराणसी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए यह ट्रेन आगे बढ़ेगी।

ट्रेन रात में सासाराम और गया जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद NSC बोस जंक्शन गोमो, भोजूडीह जंक्शन, अनारा, पुरुलिया और चांडिल जंक्शन होते हुए ट्रेन 11 अक्टूबर की सुबह 7:10 बजे आदित्यपुर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें: Railway News: 2 नई ट्रेन सेवाओं को मंजूरी, 9 ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़े; देखें पूरी लिस्ट

वापसी में 15 अक्टूबर को चलेगी ट्रेन

वापसी यात्रा के लिए ट्रेन नंबर 04217 आदित्यपुर-लखनऊ स्पेशल 15 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:10 बजे आदित्यपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन चांडिल जंक्शन, पुरुलिया, अनारा, भोजूडीह और NSC बोस जंक्शन गोमो होते हुए आगे जाएगी।

इसके बाद ट्रेन गया, सासाराम, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और वाराणसी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। अमेठी और रायबरेली जंक्शन होते हुए ट्रेन अगली सुबह 7:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें: रेल यात्रियों के लिए राहत, गोरखपुर-शकूर बस्ती के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; जानें तारीख और टाइमिंग

इन प्रमुख स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव

लखनऊ से आदित्यपुर जाने वाली ट्रेन के रास्ते में रायबरेली जंक्शन, अमेठी, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया जंक्शन, गोमो, भोजूडीह, अनारा, पुरुलिया और चांडिल जंक्शन प्रमुख स्टेशन हैं।

इससे इन स्टेशनों और इनके आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को लखनऊ और आदित्यपुर के बीच सीधी यात्रा का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

एसी और स्लीपर क्लास की सुविधा

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इन स्पेशल ट्रेनों में एसी और स्लीपर क्लास की सुविधा उपलब्ध रहेगी। ऐसे में लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन सुविधाजनक विकल्प हो सकती है।

यह भी पढ़ें: दिसंबर से 3 महीने तक कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

भारतीय रेलवे ने दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक सर्दियों में कोहरे के दौरान 13 ट्रेनों के संचालन में बदलाव की घोषणा की है।

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के अनुसार, चार ट्रेनें पूरी तरह से रद्द रहेंगी, जबकि कई अन्य ट्रेनें चुनिंदा दिनों पर कम फेरों (ट्रिप्स) के साथ चलेंगी। दो ट्रेनें अपने रूट के कुछ हिस्सों पर आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर…