Indian Railways: कानपुर और दिल्ली के बीच ट्रेन से सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग और बेहतर रेल कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए दो जोड़ी आरक्षित स्पेशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।

ये विशेष ट्रेनें 7 सितंबर 2026 से शुरू होकर नवंबर के अंत तक अलग-अलग दिनों में संचालित होंगी। इससे दिल्ली, नई दिल्ली और आनंद विहार से कानपुर आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Railway Special Trains: मुंबई से कानपुर-कटिहार रूट पर स्पेशल ट्रेन सर्विस बढ़ी, देखें शेड्यूल

नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल स्पेशल का शेड्यूल

ट्रेन संख्या 02456/02455 नई दिल्ली–कानपुर सेंट्रल आरक्षित स्पेशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन 7 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार किया जाएगा।

नई दिल्ली से ट्रेन सुबह 7:45 बजे रवाना होकर दोपहर 1:15 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। वापसी में कानपुर सेंट्रल से दोपहर 3:00 बजे प्रस्थान कर ट्रेन शाम 8:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव अलीगढ़ और इटावा स्टेशनों पर रहेगा।

यह भी पढ़ें: Indian Railways : खुर्दा रोड-झांसी स्पेशल ट्रेन की सेवा नवंबर तक बढ़ी, देखें शेड्यूल

आनंद विहार-कानपुर सेंट्रल स्पेशल का शेड्यूल

दूसरी जोड़ी, ट्रेन संख्या 02458/02457 आनंद विहार टर्मिनल–कानपुर सेंट्रल आरक्षित स्पेशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 8 सितंबर से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार चलेगी।

यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 8:20 बजे रवाना होकर दोपहर 1:15 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। वापसी में कानपुर से दोपहर 3:00 बजे चलकर शाम 8:10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इसके भी ठहराव इटावा और अलीगढ़ स्टेशनों पर होंगे।

किन यात्रियों को होगा फायदा?

इन दोनों स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेनों (नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल स्पेशल, आनंद विहार–कानपुर सेंट्रल स्पेशल) के शुरू होने से कानपुर–दिल्ली रूट पर सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी और त्योहारों व व्यस्त यात्रा अवधि के दौरान यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग की समस्या को कम करने के साथ-साथ नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और व्यावसायिक यात्रियों को भी तेज और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

यह भी पढ़ें: अनरिजर्व्ड ट्रेन टिकट का स्क्रीनशॉट दिखाकर कर सकते हैं सफर? 

अनरिजर्व्ड ट्रेन टिकट का स्क्रीनशॉट लेकर सफर करते हैं? तो यह नियम आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। इंडियन रेलवे ने साफ कर दिया है कि अनरिजर्व्ड टिकट का सिर्फ स्क्रीनशॉट दिखाना यात्रा के दौरान वैध प्रमाण नहीं माना जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर…