मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के लिए गुड न्यूज है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी कर दी है। योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सहायता राशि भेजी गई है।

मई 2023 में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। योजना के तहत राज्य सरकार हर महीने पात्र महिलाओं को 1500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जिससे वे अपनी जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर सकें।

पात्र महिलाओं के खाते में आए 1500 रुपये

मुख्यमंत्री ने आज 14 जून को सागर जिले के देवरी विधानसभा के केसली से पात्र महिलाओं के खाते में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर किए। इसके अलावा, उन्होंने केसली में 190.85 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भी शुभारंभ किया।

आपके खाते में लाड़ली बहना योजना के पैसे आए या नहीं ऐसे करें चेक

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
– होम पेज पर दिख रहे “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
– अपना आवेदन क्रमांक दर्ज करें।
– कैप्चा भरें और “OTP भेजें” पर क्लिक करें।
– OTP को दर्ज करें और “खोजें” पर क्लिक करें।
– अब आपको स्क्रीन पर तुरंत आपके भुगतान की स्थिति दिखाई दे जाएगी।

कौन है लाड़ली बहना योजना के लिए पात्र?

– महिला का मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी होना जरूरी है।
– विवाहित हो, जिनमें विधवा, तलाकशुदा महिला भी सम्मिलित होंगी।

लाड़ली बहना योजना के बारे में

पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपये की राशि दी जाती थी फिर इस राशि को बढ़ाकर 1250 रुपये और अब 1500 रुपये महीना कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: HDFC Bank की MCLR में 10 बेसिस प्वाइंट तक बढ़ोतरी

एचडीएफसी बैंक ने अपनी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में 10 बेसिस प्वाइंट तक बढ़ोतरी की है। नए रेट 8 जून से लागू हो गए हैं। इस बदलाव का असर MCLR से जुड़े होम लोन, व्हीकल लोन और पर्सनल लोन लेने वाले ग्राहकों पर पड़ सकता है। ऐसे ग्राहकों की EMI बढ़ सकती है या फिर लोन चुकाने की अवधि लंबी हो सकती है।

अगर आपका होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन HDFC बैंक की MCLR से जुड़ा है, तो आने वाले समय में आपकी EMI बढ़ सकती है। आइए जानते है…