सोने और चांदी की कीमतों पर ग्लोबल और घरेलू बाजारों में 17 फरवरी 2026 को दबाव बना रहा। मंगलवार को भी इनकी कीमतों में भारी गिरावट आई और फ्यूचर्स और ईटीएफ में कमजोरी दिखी। एमसीएक्स पर सोना 1.18% की गिरावट के साथ 1,52,939.00 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जबकि चांदी 2.37% की गिरावट के साथ 2,34,199.00 रुपये पर थी।

कॉमेक्स पर गोल्ड फ्यूचर्स 2.18% की गिरावट के साथ 4936.1 डॉलर पर और सिल्वर फ्यूचर्स 4.50% की गिरावट के साथ 74.455 डॉलर पर था। घरेलू मार्केट में लगभग हर गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में बिकवाली का दबाव दिखा, जिसमें ज्यादातर 1% से 4% के बीच फीसदी का लॉस हुआ।

सिल्वर ईटीएफ (Silver ETF)

– टाटा सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड 2% की गिरावट के साथ 22.58 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
– निप्पॉन इंडिया सिल्वर ईटीएफ 2.21% की गिरावट के बाद 222.32 रुपये पर था।
– जेरोधा सिल्वर ईटीएफ 2.07% की गिरावट के साथ 23.64 रुपये पर आया।
– आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल सिल्वर ईटीएफ 2.27% की गिरावट के साथ 231.99 रुपये पर था।
– एचडीएफसी सिल्वर ईटीएफ 2.24% की गिरावट के साथ 222.15 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
– ग्रो सिल्वर ईटीएफ 2.06% की गिरावट के साथ 22.78 रुपये पर था।
– आदित्य बिड़ला सन लाइफ सिल्वर ETF 2.14% की गिरावट के बाद 231.78 रुपये पर बंद हुआ।
– एसबीआई सिल्वर ईटीएफ 2.12% की गिरावट के साथ 227.48 रुपये पर था।

गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF)

– टाटा गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड 1.68% की गिरावट के साथ 14.62 रुपये पर ट्रेड कर रहा था
– निप्पॉन इंडिया ETF गोल्ड BeES 1.86% की गिरावट के साथ 124.56 रुपये पर था।
– ज़ेरोधा गोल्ड ETF 1.86% की गिरावट के साथ 23.71 रुपये पर था।
– आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल गोल्ड ETF 2.13% की गिरावट के साथ 128.83 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
– एचडीएफसी गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड 1.95% की गिरावट के बाद 128.60 रुपये पर था।
– एसबीआई गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड स्कीम 2.04% की गिरावट के साथ 128.37 रुपये पर था।
– ग्रो गोल्ड ईटीएफ 1.93% गिरकर 14.71 रुपये पर आ गया।
– कोटक गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड 1.71% की गिरावट के साथ 125.59 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

17 फरवरी 2026 को बिकवाली बहुत ज्यादा और तेजी से हुई, जिसमें फ्यूचर्स और ईटीएफ में सोने के मुकाबले चांदी को ज्यादा नुकसान हुआ और नुकसान बिना किसी अपवाद के इंटरनेशनल कॉन्ट्रैक्ट से लेकर घरेलू फंड तक फैल गया।

क्या होता है गोल्ड ईटीएफ?

आसान भाषा में समझे तो गोल्ड ईटीएफ एक निवेश का साधन है जिसे शेयर मार्केट में ट्रेड किया जाता है। यह सोने की कीमत को ट्रैक करता है इसका मतलब है कि अगर मार्केट में सोने की कीमत बढ़ती है तो आपके ईटीएफ का भाव भी बढ़ेगा।

कैसे खरीदा जा सकता है गोल्ड ईटीएफ?

निवेशक गोल्ड ईटीएफ को डीमैट अकाउंट और ट्रेडिंग अकाउंट के जरिए खरीद सकते हैं। इसे शेयरों की तरह कभी भी मार्केट में खरीदा और बेचा जा सकता है।

गोल्ड ईटीएफ में निवेश के फायदे

– सुरक्षा: इसमें सोना भौतिक रूप से रखने की जरूरत नहीं होती इसलिए चोरी की चिंता नहीं रहती है।
– पारदर्शिता: गोल्ड ईटीएफ की कीमतें बाजार में लिस्टेड होती हैं और आसानी से ट्रैक की जा सकती हैं।

गोल्ड ईटीएफ के जोखिम

– ईटीएफ स्टॉक मार्केट से जुड़ा होता है इसलिए बाजार की अस्थिरता का असर इस पर पड़ता है।
– गोल्ड ईटीएफ में फंड मैनेजमेंट चार्ज देना पड़ता है जिससे रिटर्न थोड़ा कम हो सकता है।

यहां भी पढ़ें: AI शिखर सम्मेलन: खेती से इलाज तक, भारत मंडपम में आज से दिखेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का असली दम

यहां भी पढ़ें: भारत बन सकता है AI रेस का लीडर… सैम ऑल्टमैन बोले ‘सभी आवश्यक तत्व’ मौजूद, सरकार संग साझेदारी करेगा OpenAI

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। सोने-चांदी में निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।