Gold-Silver ETFs Crash: सोने और चांदी के भाव में पिछले 2 दिनों की तेजी फिर रुक गई और आज शुरुआती कारोबार में गोल्ड-सिल्वर के भाव में भारी बिकवाली हुई। एमसीएक्स फ्यूचर्स की कीमतें सबसे पहले टूटीं और उसके बाद ईटीएफ की कीमतें भी गिरीं।

एमसीएक्स पर गोल्ड अप्रैल फ्यूचर्स 1.40% की गिरावट के साथ 1,50,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड हुआ, जबकि सिल्वर मार्च फ्यूचर्स 9.24% की भारी गिरावट के साथ 2,44,003 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। सिल्वर फ्यूचर्स में तेज गिरावट से सिल्वर ईटीएफ में भारी नुकसान हुआ, जबकि गोल्ड ईटीएफ में इसकी तुलना में मामूली गिरावट आई।

मुकेश अंबानी की सलाह: बचत को निवेश में बदलें, भारत बनेगा 30 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी

सिल्वर ईटीएफ (Silver ETF)

सिल्वर ईटीएफ में एक दिन में जबरदस्त बिकवाली देखी गई, जिसमें डबल डिजिट से लेकर लगभग 15% तक का नुकसान हुआ। कोटक सिल्वर ईटीएफ 14.61% की गिरावट के साथ 237.42 रुपये पर ट्रेड हुआ, जबकि एडलवाइस सिल्वर ईटीएफ 13.48% गिरकर 244.49 रुपये पर आ गया। मिराए एसेट सिल्वर ईटीएफ 13.06% गिरकर 237.42 रुपये पर बंद हुआ और एडीएफसी सिल्वर ईटीएफ 12.74% गिरकर 232.70 रुपये पर बंद हुआ।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल सिल्वर ईटीएफ 12.65% गिरकर 242.16 रुपये पर ट्रेड हुआ, जबकि एसबीआई सिल्वर ईटीएफ 12.39% गिरकर 238.96 रुपये पर आ गया। डीएसपी सिल्वर ईटीएफ 12% गिरकर 234.87 रुपये पर और निप्पॉन इंडिया सिल्वर ईटीएफ 12.02% गिरकर 233.65 रुपये पर आ गया।

एक्सिस सिल्वर ईटीएफ 11.95% गिरकर 242.60 रुपये पर ट्रेड हुआ, जबकि टाटा सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड 11.83% गिरकर 23.93 रुपये पर आ गया। जेरोधा सिल्वर ईटीएफ 11.88% गिरकर 24.93 ईटीएफ पर और आदित्य बिड़ला सन लाइफ सिल्वर ईटीएफ 11.92% गिरकर 243.60 रुपये पर आ गया।

यूटीआई सिल्वर ईटीएफ 11.76% गिरकर 235.84 रुपये पर बंद हुआ, ग्रो सिल्वर ईटीएफ 11.60% की गिरावट के बाद 239.37 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और मोतीलाल ओसवाल सिल्वर ईटीएफ 11.54% गिरकर 244.03 रुपये पर आ गया। बंधन सिल्वर ईटीएफ 10.71% गिरकर 248.36 रुपये पर बंद हुआ, जबकि 360 वन सिल्वर ईटीएफ 10.45% गिरकर 243.74 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

RBI फिर घटाएगा ब्याज दर? MPC की बैठक में क्या होगा फैसला – SBI रिसर्च का ताजा अनुमान

गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF)

एमसीएक्स गोल्ड की तरह गोल्ड ईटीएफ भी नीचे गए, हालांकि सिल्वर की तुलना में गिरावट सीमित रही। इन्वेस्को इंडिया गोल्ड ईटीएफ 4.52% गिरकर 13,053 रुपये पर ट्रेड हुआ, जबकि एडलवाइस गोल्ड ईटीएफ 4.33% गिरकर 151.40 रुपये पर आ गया। एक्सिस गोल्ड ईटीएफ 4.51% गिरकर 125.28 रुपये पर और मोतीलाल ओसवाल गोल्ड ईटीएफ 4.19% गिरकर 151.00 रुपये पर बंद हुआ।

डीएसपी गोल्ड ईटीएफ 4.04% की गिरावट के बाद 146.58 रुपये पर ट्रेड हुआ, जबकि द वेल्थ कंपनी गोल्ड ईटीएफ 4.05% गिरकर 149.91 रुपये पर आ गया। मिराए एसेट गोल्ड ईटीएफ 4.02% गिरकर 146.29 रुपये पर बंद हुआ, और चॉइस गोल्ड ईटीएफ 4.21% गिरकर 150.30 रुपये पर ट्रेड हुआ।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल गोल्ड ईटीएफ 4.03% गिरकर 129.34 पर बंद हुआ, जबकि SBI गोल्ड ईटीएफ 3.80% गिरकर 129.01 रुपये पर आ गया। बड़ौदा बीएनपी पारिबा गोल्ड ईटीएफ 3.78% गिरकर 146.55 रुपये पर ट्रेड हुआ, बंधन गोल्ड ईटीएफ 3.77% गिरकर 151.00 रुपये पर बंद हुआ, क्वांटम गोल्ड ईटीएफ 3.65% गिरकर 124.80 रुपये पर बंद हुआ, और HDFC गोल्ड ईटीएफ 3.63% की गिरावट के बाद 129.34 रुपये पर ट्रेड हुआ।

चांदी की कीमतों में आएगी बड़ी गिरावट

इंडसइंड सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी ने निवेशकों की प्रमुख चिंताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा, “निवेशक फेड चेयर के लिए केविन वार्श के नामांकन के प्रभावों पर विचार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वह फेड की बैलेंस शीट को छोटा रखने के पक्ष में हैं और ब्याज दरों में कटौती को लेकर कम आक्रामक रुख अपना सकते हैं। इसके अलावा, अमेरिका और ईरान के बीच शुक्रवार को नई वार्ता तय होने से भू-राजनीतिक तनाव में कुछ कमी आई है। हालांकि बातचीत का दायरा अभी स्पष्ट नहीं है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर रुझान के बीच एमसीएक्स सिल्वर मार्च कीमतें गिरकर लगभग 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक आ सकती हैं।” यहां देखें लाइव अपडेट..

Disclaimer: शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या क्रिप्टोकरेंसी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।