Gold Rate Today : भारत में त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। अगर आप इस त्योहारी सीजन में सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो फिर आपके लिए गुड न्यूज है। आज यानी शुक्रवार, 30 अक्टूबर को सोने-चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है।

गुड रिटर्न्स के अनुसार, आज भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 14,226 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 13,040 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 10,669 रुपये प्रति ग्राम है। यहां कीमत 29 अक्टूबर की कीमत के मुकाबले क्रमशः 169 रुपये, 155 रुपये और 127 रुपये कम है।

वही, आज चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिल रही है। भारत में आज एक किलो चांदी की कीमत में करीब 2.10 लाख रुपये है। जो 29 अक्टूबर की कीमत के मुकाबले 5000 रुपये कम है।

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव

शहर24 कैरेट (प्रति ग्राम)22 कैरेट (प्रति ग्राम)18 कैरेट (प्रति ग्राम)
चेन्नई14,226 रुपये13,040 रुपये10,667 रुपये
मुंबई14,226 रुपये13,040 रुपये10,669 रुपये
दिल्ली14,241 रुपये13,055 रुपये10,684 रुपये
कोलकाता14,226 रुपये13,040 रुपये10,669 रुपये
बेंगलुरु14,226 रुपये13,040 रुपये10,669 रुपये
हैदराबाद14,226 रुपये13,040 रुपये10,669 रुपये
केरल14,226 रुपये13,040 रुपये10,669 रुपये
पुणे14,226 रुपये13,040 रुपये10,669 रुपये
वडोदरा14,231 रुपये13,045 रुपये10,674 रुपये
अहमदाबाद14,231 रुपये13,045 रुपये10,674 रुपये

सोर्स – गुडरिटर्न्स

देश के प्रमुख शहरों में आज चांदी का भाव

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलोग्राम
चेन्नई2,100 रुपये21,000 रुपये2,10,000 रुपये
मुंबई2,100 रुपये21,000 रुपये2,10,000 रुपये
दिल्ली2,100 रुपये21,000 रुपये2,10,000 रुपये
कोलकाता2,100 रुपये21,000 रुपये2,10,000 रुपये
बेंगलुरु2,100 रुपये21,000 रुपये2,10,000 रुपये
हैदराबाद2,100 रुपये21,000 रुपये2,10,000 रुपये
केरल2,100 रुपये21,000 रुपये2,10,000 रुपये
पुणे2,100 रुपये21,000 रुपये2,10,000 रुपये
वडोदरा2,100 रुपये21,000 रुपये2,10,000 रुपये
अहमदाबाद2,100 रुपये21,000 रुपये2,10,000 रुपये

सोर्स – गुडरिटर्न्स

यह भी पढ़ें: धनतेरस-दिवाली पर सोने में करना है निवेश? ज्वेलरी से लेकर डिजिटल गोल्ड तक, जानें 5 तरीके

धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है। यही वजह है कि इन त्योहारों के मौके पर कई भारतीय परिवार सोने के गहने, सिक्के या बिस्कुट खरीदते हैं। कुछ लोग सोने को पहनने के लिए खरीदते हैं, तो कुछ इसे भविष्य के लिए पैसे बचाने और निवेश का एक अच्छा विकल्प मानते हैं।

हालांकि, सोने में निवेश करने के लिए जरूरी नहीं है कि आप हमेशा गहने या सोने के सिक्के ही खरीदें। आज के समय में डिजिटल गोल्ड, गोल्ड ETF और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसिप्ट (EGR) जैसे कई विकल्प भी मौजूद हैं। आप अपने बजट और जरूरत के हिसाब से इनमें से कोई भी विकल्प चुन सकते हैं…

[डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से निवेश सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। Jansatta.com अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।]