Gold and Silver Price Today: पिछले कुछ दिनों से लगातार तेजी के बाद शुक्रवार को भारत में सोने-चांदी के कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। आज भारत में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के भाव में लगभग 8000 रुपए की गिरावट देखने को मिल रही है। वही, एक किलो चांदी के भाव में करीब 15000 रुपए की गिरावट देखने को मिल रही है।
पिछले एक महीने में सोने-चांदी के भाव में काफी उछाल देखने को मिला है। बता दें कि गुरुवार को ही सोने के भाव ने अपने ऑल टाइम हाई को छुआ था। MCX पर सोना करीब 1.8 लाख रुपये के भाव को पार कर गया था। वही, चांदी के भाव 4 लाख रुपये के स्तर को छुआ था। हालांकि, आज 30 जनवरी 2026 इसमें गिरावट देखने को मिल रही है।
सोने के भाव में गिरावट
गुडरिटर्न्स की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में शुक्रवार, 30 जनवरी को 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 8230 रुपये की गिरावट के साथ 1,70,620 रुपये प्रति 10 ग्राम मिली है। कल इसकी कीमत ₹1,78,850 प्रति 10 ग्राम थी। वही 22 कैरेट सोना 7,550 रुपये की गिरावट के साथ 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 6,170 रुपये की गिरावट के साथ 1,27,970 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है।
Economic Survey 2026: गरीबी में आई बड़ी गिरावट, निचले तबके की खर्च करने की क्षमता में जबरदस्त सुधार
चांदी की कीमत में गिरावट
गुडरिटर्न्स की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में आज शुक्रवार, 30 जनवरी को 10 ग्राम चांदी की कीमत 3,950 रुपये है। कल इसकी कीमत 4,100 रुपये थी जो करीब 150 रुपये की गिरावट को दर्शाता है। वही, आज 100 ग्राम की चांदी की कीमत 39,500 रुपये है। कल इसकी कीमत 4,1000 रुपये थी जो करीब 1500 रुपये की गिरावट को दर्शाता है। वही, आज 1 किलो की चांदी की कीमत 39,5000 रुपये है। कल इसकी कीमत 4,10000 रुपये थी जो करीब 15000 रुपये की गिरावट को दर्शाता है।
सोने के भाव में क्यों आई गिरावट?
फेडरल रिजर्व के अगले प्रमुख के बारे में आशंकाओं के चलते सोने की कीमतों में गिरावट आई है। कमोडिटी बाजार में कम नरम रुख वाले फेड चेयरमैन के चयन को लेकर चिंता है। स्टोनएक्स के वरिष्ठ विश्लेषक मैट सिम्पसन ने कहा, “ऐसी अफवाहें हैं कि केविन वॉर्श जेरोम पॉवेल की जगह फेड चेयरमैन बनेंगे , जिसका असर एशियाई कारोबार के दौरान सोने पर पड़ा है।”
हालांकि, भू-राजनीतिक और आर्थिक तनाव के बीच निवेशकों द्वारा सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की ओर रुख करने के कारण, सोने की कीमतों में 1980 के बाद से सबसे अधिक मासिक वृद्धि दर्ज की जा रही है। जनवरी में अब तक कीमतों में 20% से अधिक की वृद्धि हुई है, जिससे यह लगातार छठे महीने की वृद्धि और जनवरी 1980 के बाद से सबसे बड़ी मासिक वृद्धि की ओर अग्रसर है।
देश के बड़े शहरों में आज सोने का भाव
| शहर | आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट | आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट | आज 18 कैरेट गोल्ड का रेट |
| चेन्नई | ₹17,673 | ₹16,200 | ₹13,500 |
| मुंबई | ₹17,062 | ₹15,640 | ₹12,797 |
| दिल्ली | ₹17,077 | ₹15,655 | ₹12,812 |
| कोलकाता | ₹17,062 | ₹15,640 | ₹12,797 |
| बैंगलोर | ₹17,062 | ₹15,640 | ₹12,797 |
| हैदराबाद | ₹17,062 | ₹15,640 | ₹12,797 |
| केरल | ₹17,062 | ₹15,640 | ₹12,797 |
| पुणे | ₹17,062 | ₹15,640 | ₹12,797 |
| वडोदरा | ₹17,067 | ₹15,645 | ₹12,802 |
| अहमदाबाद | ₹17,067 | ₹15,645 | ₹12,802 |
| जयपुर | ₹17,077 | ₹15,655 | ₹12,812 |
| लखनऊ | ₹17,077 | ₹15,655 | ₹12,812 |
| कोयंबटूर | ₹17,673 | ₹16,200 | ₹13,500 |
| मदुरै | ₹17,673 | ₹16,200 | ₹13,500 |
| विजयवाड़ा | ₹17,062 | ₹15,640 | ₹12,797 |
| पटना | ₹17,067 | ₹15,645 | ₹12,802 |
| नागपुर | ₹17,062 | ₹15,640 | ₹12,797 |
| चंडीगढ़ | ₹17,077 | ₹15,655 | ₹12,812 |
| सूरत | ₹17,067 | ₹15,645 | ₹12,802 |
| भुवनेश्वर | ₹17,062 | ₹15,640 | ₹12,797 |
| मंगलौर | ₹17,062 | ₹15,640 | ₹12,797 |
| विशाखापत्तनम | ₹17,062 | ₹15,640 | ₹12,797 |
| नासिक | ₹17,065 | ₹15,643 | ₹12,800 |
| मैसूर | ₹17,062 | ₹15,640 | ₹12,797 |
| सलेम | ₹17,673 | ₹16,200 | ₹13,500 |
| राजकोट | ₹17,067 | ₹15,645 | ₹12,802 |
| त्रिची | ₹17,673 | ₹16,200 | ₹13,500 |
| अयोध्या | ₹17,077 | ₹15,655 | ₹12,812 |
| कटक | ₹17,062 | ₹15,640 | ₹12,797 |
| दावनगेरे | ₹17,062 | ₹15,640 | ₹12,797 |
| बेल्लारी | ₹17,062 | ₹15,640 | ₹12,797 |
| गुडगाँव | ₹17,077 | ₹15,655 | ₹12,812 |
| गाजियाबाद | ₹17,077 | ₹15,655 | ₹12,812 |
| नोएडा | ₹17,077 | ₹15,655 | ₹12,812 |
| वेल्लोर | ₹17,673 | ₹16,200 | ₹13,500 |
| अमरावती | ₹17,062 | ₹15,640 | ₹12,797 |
| गुंटूर | ₹17,062 | ₹15,640 | ₹12,797 |
| नेल्लोर | ₹17,062 | ₹15,640 | ₹12,797 |
| काकीनाडा | ₹17,062 | ₹15,640 | ₹12,797 |
| तिरुपति | ₹17,062 | ₹15,640 | ₹12,797 |
सोर्स – गुड रिटर्न्स
देश के बड़े शहरों में आज चांदी का भाव
| शहर | 10 ग्राम | 100 ग्राम | 1 कि.ग्रा. |
| चेन्नई | ₹4,150 | ₹41,500 | ₹4,15,000 |
| मुंबई | ₹3,950 | ₹39,500 | ₹3,95,000 |
| दिल्ली | ₹3,950 | ₹39,500 | ₹3,95,000 |
| कोलकाता | ₹3,950 | ₹39,500 | ₹3,95,000 |
| बैंगलोर | ₹3,950 | ₹39,500 | ₹3,95,000 |
| हैदराबाद | ₹4,150 | ₹41,500 | ₹4,15,000 |
| केरल | ₹4,150 | ₹41,500 | ₹4,15,000 |
| पुणे | ₹3,950 | ₹39,500 | ₹3,95,000 |
| वडोदरा | ₹3,950 | ₹39,500 | ₹3,95,000 |
| अहमदाबाद | ₹3,950 | ₹39,500 | ₹3,95,000 |
सोर्स – गुड रिटर्न्स
