मई महीना शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी है। अगले महीने से देश में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों में बैंकिंग ट्रांजैक्शन में बढ़ने, पैन कार्ड नियमों में बदलाव से लेकर म्यूचुअल फंड में बदलाव तक शामिल है। इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है। आइए इन बदलावों के बारे में जानते हैं…

म्यूचुअल फंड (Mutual Fund)

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI – Security Exchange Board Of India ) ने फरवरी महीने में एलान किया गया था कि सॉल्यूशन ओरिएंटेड स्कीम को क्लोज कर लाइफ साइकिल फंड की शुरुआत की जाएगी। सॉल्यूशन ओरिएंटेड स्कीम्स में 29 रिटायरमेंट फंड और 12 चिल्ड्रन फंड शामिल हैं।

यह सभी साइकिल फंड में शामिल हो जाएंगे। साइकिल फंड के तहत पोर्टफोलियो उम्र के हिसाब से बदलता रहेगा। जैसे पहले इस फंड का अधिक हिस्सा इक्विटी में निवेश होगा और जैसे ही मैच्योरिटी का वक्त पास आएगा पोर्टफोलियो का झुकाव डेट फंड की ओर बढ़ जाएगा।

पैन कार्ड के नियमों में बदलाव: क्या-क्या बदलेगा?

– अगर कोई व्यक्ति अगले महीने से बैंक या पोस्ट ऑफिस में सालाना 10 लाख रुपए से ज्यादा कैश जमा या निकासी करता है तो ऐसी स्थिति में पैन जानकारी देनी होगी।
– होटल, रेस्टोरेंट या फंक्शन में 1 लाख रुपए से ज्यादा खर्च होता है तो भी पैन देना अनिवार्य हो जाएगा।
– 5 लाख रुपये से ज्यादा वैल्यू वाली बाइक या कार खरीदने पर और 20 लाख से ज्यादा वैल्यू वाली प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं तो भी आपको पैन देना होगा।

सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT)

एसटीटी में बढ़ोतरी की गई है। हालांकि ये टैक्स बढ़ोतरी ऑप्शन और फ्यूचर में हुई हैं। ऑप्शन में अब एसटीटी 0.15% और फ्यूचर्स में 0.05% होने वाला है।

एलपीजी (LPG)

गैस एजेंसी हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी के दामों में बदलाव करती है। हालांकि ये जरूरी नहीं है कि सिलिंडर के दामों में हर महीने बदलाव किया जाए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, BPCL और HPCL जैसी तेल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी सिलिंडरों की डिलीवरी से जुड़े नियमों में बदलाव करने पर विचार कर रही है। अगर इसमें कोई बदलाव होता है तो 1 मई 2026 को इसकी घोषणा हो सकती है।

बैंकिंग लेनदेन

बैंकिंग लेनदेन अगले महीने से और अधिक सुरक्षित हो जाएंगे। क्योंकि 1 मई से डिजिटल लेनदेन पर 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन और सख्ती से लागू होंगे। यह 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन यूपीआई पेमेंट से लेकर नेट बैंकिंग पेमेंट और कार्ड पेमेंट सब पर लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: 2-3 नहीं, मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मई महीने के लिए बैंक की छुट्टी का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, अगले महीने 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसमें सार्वजनिक छुट्टी के अलावा, दूसरे-चौथे शनिवार, हर रविवार की छुट्टी शामिल है। ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंक छुट्टी कुछ काम है तो यहां पहले ही चेक कर लें कि आपके शहर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे…