नवंबर का महीना शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी है। महीने की शुरुआत के साथ ही पैसे से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव होने वाला है। इसमें एलपीजी, शराब खरीदारी से लेकर जीएसटी से जुड़े नियम शामिल है। आइए जानते हैं नवंबर में होने वाले इन 5 अहम बदलावों के बारे में…
- एलपीजी से जुड़े नियम: ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव की समीक्षा करती हैं। इससे पहले 1 अक्टूबर को 19 किग्रा वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 62.50 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, 14 किग्रा वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ था। ऐसे में नवंबर को भी गैस सिलेंडर दामों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
- शराब खरीदारी से जुड़े नियम: तमिलनाडु में 1 नवंबर से शराब खरीदने के भुगतान का नियम बदलने जा रहा है। तमिलनाडू राज्य विपणन निगम ने 1 हजार रुपये से महंगी बोतल की खुदरा बिक्री के लिए डिजिटल पेमेंट अनिवार्य करने का निर्णय लिया है।
- जीएसटी से जुड़े नियम: नवंबर महीने की शुरुआत से ही जीएसटी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कुछ बदलाव लागू होने की बात कही गई है इसका उद्देश्य़ कारोबारियों और छोटे व्यापारियों को राहत देना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टैक्स के रिफंड में देरी कम करने और दस्तावेजों का बोझ कम करने की तैयारी है।
- अनजान नंबर से आइए कॉल पर अब दिखेगा नाम: दूरसंचार विभाग (DOT) के निर्देश के अनुसार, 1 नवंबर से कॉलिंग नेम प्रेर्नटेशन (CNAP) व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। इस व्यवस्था के तहत अब 1 नवंबर से टेलीकॉम कंपनियों को आने वाली कॉल पर कॉल करने वाले का नाम दिखाने की सुविधा शुरू करनी है।
- मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे : महाराष्ट्र हाईवे पुलिस की तरफ से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के नए कनेक्टिंग लिंक पर मालवाहक बाहनों की आवाजाही पर स्थायी रोक लगाने का फैसला किया है। यह नया नियम 1 नवंबर से लागू होना है।
यह भी पढ़ें: धनतेरस-दिवाली पर सोने में करना है निवेश? ज्वेलरी से लेकर डिजिटल गोल्ड तक, जानें 5 तरीके
धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है। यही वजह है कि इन त्योहारों के मौके पर कई भारतीय परिवार सोने के गहने, सिक्के या बिस्कुट खरीदते हैं। कुछ लोग सोने को पहनने के लिए खरीदते हैं, तो कुछ इसे भविष्य के लिए पैसे बचाने और निवेश का एक अच्छा विकल्प मानते हैं।
हालांकि, सोने में निवेश करने के लिए जरूरी नहीं है कि आप हमेशा गहने या सोने के सिक्के ही खरीदें। आज के समय में डिजिटल गोल्ड, गोल्ड ETF और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसिप्ट (EGR) जैसे कई विकल्प भी मौजूद हैं। आप अपने बजट और जरूरत के हिसाब से इनमें से कोई भी विकल्प चुन सकते हैं…
