बिहार ने हमेशा देश को बेहतरीन क्रिकेटर दिए हैं, लेकिन आज भी राज्य को क्रिकेट के बड़े मंच पर वह पहचान नहीं मिल सकी जिसकी वह हकदार है। पटना के ईशान किशन से लेकर समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी और गोपालगंज के साकिब हुसैन तक, बिहार के खिलाड़ियों ने अपने दम पर दुनिया का ध्यान खींचा है। इन सितारों ने साबित किया है कि अगर मौका मिले तो बिहार का टैलेंट किसी से कम नहीं।
अब बिहार में IPL टीम की मांग भी तेज होती दिख रही है। उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने बिहार के क्रिकेट और यहां के युवाओं को खुलकर समर्थन देने की बात कही है। उनका मानना है कि बेहतर सुविधाएं और world class infrastructure मिलने पर बिहार की टीम क्रिकेट की दुनिया में नया इतिहास लिख सकती है।
बिहार की भी एक टीम होनी चाहिए
वेदांता के मालिक और अरबपति अनिल अग्रवाल ने X (Twitter) पर लिखा, ‘क्या आपको नहीं लगता Chennai Super Kings, Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders की तरह बेमिसाल बिहार की भी एक टीम होनी चाहिए?
बिहार की मिट्टी ने देश को बहुत से बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी दिए हैं।
पटना में जन्मे ईशान किशन ने सबसे कम गेंदों में ODI double century लगाई। समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में IPL debut करने वाले खिलाड़ी बने। और गोपालगंज के साधारण परिवार में जन्मे साकिब हुसैन की शानदार गेंदबाजी पर आज पूरी दुनिया की नजरें हैं।
लेकिन एक बात मुझे हमेशा खलती है कि हमारे बिहार को क्रिकेट में अब भी वह नाम और पहचान क्यों नहीं मिल पा रही जिसके हम हकदार हैं’
बिहार के युवाओं के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं: अनिल अग्रवाल
उन्होंने आगे लिखा, ‘मेरा हमेशा से यह सपना और प्रयास रहा है कि बिहार के युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का पूरा मौका मिले, हमारे खिलाड़ियों को भी world class infrastructure और support बिहार में ही मिलना चाहिए। मुझे पूरा भरोसा है कि अगर हमारे बच्चों को सही प्रेरणा और सुविधाएं मिलें, तो हमारे बिहार से बनने वाली टीम दुनिया की बेस्ट टीम होगी।
और मैं इस काम में बिहार के युवाओं के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूँ। बिहार की क्रिकेट टीम और यहाँ के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए मैं अपनी तरफ से unconditional support दूंगा।
बिहार मेरे लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, एक emotion है और अब वक्त आ गया है कि हमारी मिट्टी का talent मैदान पर दिखे।’
यह भी पढ़ें: कौन हैं गणपति लक्ष्मीनारायणन जिन्हें बनाया गया टाटा ग्रुप की इस कंपनी का नया बॉस
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कम्युनिकेशन में टॉप मैनेजमेंट बड़ा बदलाव हुआ है। कंपनी ने गणपति एस. लक्ष्मीनारायणन को पांच साल की अवधि के लिए अपना मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति आज, 20 मई से प्रभावी है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
