Money Rule Change: जनवरी महीने का आखिरी दिन है कल से फरवरी महीने की शुरुआत हो रही है। हर महीने की तरह फरवरी 2026 से भी पैसे से जुड़े कुछ जरूरी नियमों में बदलाव होने वाले हैं। इसमें FASTag से जुड़े नए नियमों में बदलाव, एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव आदि शामिल है। इन बदलावों का सीधा असर आम नागरिकों के रोजमर्रा के खर्चों लेन-देन पर पड़ सकता है, आइए जानते हैं…

इतिहास में दूसरी बार रविवार को खुलेगा शेयर बाजार, जानें पिछले बजट में क्या रहा था हाल

नए FASTag नियम

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने FASTag जारी करते समय होने वाला केवाईसी वेरिफिकेशन खत्म कर दिया है। 1 फरवरी 2026 से FASTag एक्टिव होने के बाद किसी तरह का अलग से केवाईसी नहीं होगा। बैंकों की अब जिम्मेदारी होगी कि टैग जारी करने से पहले ही वाहन से जुड़ी सारी जांच पूरी कर लें। ऐसे में यूजर्स के लिए प्रोसेस आसान होगा लेकिन अगर गलती होती है तो फिर बैंक जवाबदेह होंगे।

Budget 2026 Live Streaming: 1 फरवरी को पेश होगा केंद्रीय बजट, जानें कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग

1 फरवरी से होंगी सिगरेट महंगी

सिगरेट 1 फरवरी से महंगी होने वाली हैं। सरकार ने इस महीने की शुरुआत में सिगरेट, गुटखा (तंबाकू वाला पान मसाला) जैसे तंबाकू प्रोडक्ट्स के लिए नई ड्यूटी रेट और पान मसाला (बिना तंबाकू वाला) के लिए सेस रेट नोटिफाई किया था।

एलपीजी की कीमतों में बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें जारी करती है। इसलिए 1 फरवरी को भी इसमें बदलाव होने की संभावना है।

सीएनजी, पीएनजी और एविएशन फ्यूल चार्ज में बदलाव

हर महीने सीएनजी, पीएनजीऔर एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF की कीमतें भी तय होती हैं। 1 फरवरी से यह भी उम्मीद है कि सीएनजी, पीएनजी और एविएशन फ्यूल की कीमतों में बदलाव किया हो सकता है। एविएशन फ्यूल की मौजूदा कीमतों के आधार पर हवाई किराए बढ़ या घट सकते हैं। अगर सीएनजी-पीएनजी महंगी हुई तो डेली सफर और घरेलू बजट पर असर साफ दिखेगा।