अगर आप इस गर्मी की छुट्टियों में घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके काफी काम की है। बता दें कि आईआरसीटीसी ने जून और जुलाई 2026 के लिए कई भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन पैकेज लॉन्च किए हैं। इन टूर पैकेजों की शुरुआती कीमत करीब 17000 रुपये से शुरू हो रही है। आइए जानते हैं इसके बारे में…
अयोध्या से लेकर पुरी तक का टूर
IRCTC का अयोध्या काशी पुण्य क्षेत्र यात्रा पैकेज इन दिनों काफी चर्चा में है। इस 9 रात और 10 दिन की धार्मिक यात्रा की शुरुआत 3 जून 2026 से होगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को पुरी, कोणार्क, बैद्यनाथ धाम, वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करने का मौका मिलेगा।
इस पैकेज की शुरुआती कीमत 16700 रुपये है। यात्रियों को ट्रेन और बस से यात्रा, ठहरने के लिए होटल, भोजन, स्थानीय गाइड और यात्रा बीमा जैसी सुविधाएं भी पैकेज में शामिल मिलेंगी।
दक्षिण दर्शन यात्रा पैकेज
दक्षिण भारत के प्रसिद्ध मंदिरों और ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए IRCTC ने कई विशेष यात्रा पैकेज शुरू किए हैं।
दक्षिण दर्शन यात्रा पैकेज में तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। यह यात्रा 10 जून 2026 से शुरू होगी और इसकी शुरुआती कीमत 20,250 रुपये रखी गई है।
इसके अलावा सप्त ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा के तहत श्रद्धालु उज्जैन पुणे और नासिक समेत कई महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकेंगे। यह टूर 16 जून 2026 से शुरू होगा और इसकी शुरुआती कीमत 17600 रुपये है।
पशुपतिनाथ नेपाल दर्शन यात्रा पैकेज
IRCTC ने पशुपतिनाथ नेपाल दर्शन यात्रा पैकेज लॉन्च किया है। इसमें पोखरा, काठमांडू और चितवन नेशनल पार्क जैसे प्रमुख स्थान शामिल हैं। 24 जून 2026 से शुरू हो रहा यह टूर 9 रात और 10 दिन का है। इसकी शुरुआती कीमत 61340 रुपये रखी गई है।
आपको पैकेज में क्या-क्या मिलेगा?
यात्रियों को पैकेज के तहत ट्रेन टिकट, होटल में ठहरने की सुविधा, भोजन, स्थानीय परिवहन, गाइड और टूर एस्कॉर्ट की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा, यात्रा के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैवल इंश्योरेंस भी दिया जाएगा।
ये ट्रेन पैकेज क्यों हैं खास?
भारत गौरव ट्रेनें भारतीय रेलवे की थीम बेस्ड टूरिज्म पहल का हिस्सा हैं। इनका उद्देश्य लोगों को एक ही पैकेज में आरामदायक और व्यवस्थित धार्मिक यात्रा का अनुभव देना है।
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु-मुंबई के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत
रेल मंत्रालय ने रविवार, 17 मई को बेंगलुरु और मुंबई के बीच एक नई एक्सप्रेस ट्रेन का पहला रन शुरू किया है। इसे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। इस नई सर्विस से बेंगलुरु, हुबली-धारवाड़ क्षेत्र, बेलगावी, पुणे और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेल कनेक्टिविटी और बेहतर होने की उम्मीद है। ट्रेन को साउथ वेस्टर्न रेलवे (SWR) ज़ोन द्वारा ऑपरेट और मेंटेन किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर…
