भारतीय शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 32.96 अंक की गिरावट के साथ 73,000.82 अंक पर जबकि एनएसई का 50 शेयर वाला निफ्टी 32.65 अंक टूटकर 22,688.75 अंक पर रहा।
हालांकि, बाद में दोनों प्रमुख सूचकांकों ने शुरुआती गिरावट की भरपाई कर ली। बीएसई का सेंसेक्स 161.48 अंक चढ़कर 73,195.26 अंक पर और निफ्टी 36 अंक की बढ़त के साथ 22,757.95 अंक पर पहुंच गया।
एशियाई बाजार
बुधवार को एशियाई बाजार मिले-जुले रुख के साथ खुले। जापान का निक्केई 225 0.32% बढ़ा जबकि टॉपिक्स 0.11% गिरा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी खुलने पर 0.82% बढ़ा जबकि स्मॉल-कैप कोस्डैक 0.45% गिरा। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 सूचकांक 0.62% नीचे गिर गया।
ब्रेंट क्रूड ऑयल
कच्चे तेल की कीमतें बुधवार को शुरुआती कारोबार में पिछले बंद भाव से अधिक रहीं, ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत लगभग 107 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रही। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड ऑयल वायदा की कीमत 0.9% बढ़कर लगभग 95 डॉलर प्रति बैरल हो गई।
अमेरिकी डॉलर
अमेरिकी डॉलर सूचकांक (DXY) 102.14 पर कारोबार कर रहा था। यह सूचकांक प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती या कमजोरी का मूल्यांकन करता है। इस बास्केट में ब्रिटिश पाउंड, यूरो, स्वीडिश क्रोना, जापानी येन, स्विस फ्रैंक और अन्य मुद्राएं शामिल हैं। 13 अक्टूबर को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.28 पर बंद हुआ।
रुपया
बुधवार को रुपया शुरुआती कारोबार में 44 पैसे मजबूत होकर 94.92 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के हस्तक्षेप से डॉलर की निकट अवधि की मांग कम होने और विदेशी मुद्रा बाजार में सट्टेबाजी पर अंकुश लगने से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला।
समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक, विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि डॉलर के मुकाबले रुपये में पिछले तीन कारोबारी सत्रों में करीब दो प्रतिशत की मजबूती आई है। बुधवार को भी कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रही। इसकी मुख्य वजह बाजार में उतार-चढ़ाव सीमित करने और सट्टेबाजी पर अंकुश लगाने के लिए आरबीआई द्वारा लागू किए गए नियामकीय उपाय हैं।
यह भी पढ़ें: UPI Payment पर अब दिवाली के बाद लगेगा 0.4% MDR चार्ज
यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) से 2,000 रुपये से ज्यादा के लेन-देन (ट्रांजैक्शन) पर 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने का फैसला फिलहाल टाल दिया गया है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के बयान के मुताबिक, यह चार्ज अब दिवाली के बाद लागू होगा। इससे कारोबारियों और पेमेंट सर्विस से जुड़े लोगों को फिलहाल राहत मिलेगी।
यह निर्णय त्योहारी सीजन से पहले आया है, जब डिजिटल भुगतान में आमतौर पर वृद्धि देखी जाती है। नया एमडीआर ढांचा पहले 15 अक्टूबर, 2026 से लागू होने वाला था। यहां पढ़ें पूरी खबर…
