EPFO Interest Credit: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों सदस्यों के लिए गुड न्यूज है। ईपीएफओ का सालाना ब्याज जल्द ही उनके खाते में क्रेडिट होने वाला है। हाल ही में श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसकी जानकारी दी है।
केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री ने बुधवार को कहा कि 1.44 लाख करोड़ रुपये का सालाना ब्याज नए पोर्टल पर ऑटो-प्रोसेस किया जाएगा और 15 जुलाई तक 34 करोड़ ईपीएफ खातों में जमा करने से पहले फील्ड अधिकारियों द्वारा वेरिफाई किया जाएगा।
मंडाविया ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, “यह पक्का करने के लिए कि किसी भी खाते में गलत ब्याज न जाए, अभी फील्ड वेरिफिकेशन चल रहा है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद, 15 जुलाई तक 34 करोड़ से ज्यादा ईपीएफ खातों में 1.44 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का ब्याज जमा हो जाएगा। पहले ब्याज की रकम दरों की घोषणा के बाद अक्टूबर या नवंबर में जमा की जाती थी।”
यहां हम आपको ईपीएफओ बैलेंस चेक करने के 4 तरीके बताने जा रहे हैं…
ईपीएफओ पोर्टल के जरिए
- ईपीएफओ मेंबर पासबुक पोर्टल पर जाएं।
- यूएएन, पासवर्ड और कैप्चा का इस्तेमाल करके साइन इन करें।
- पने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजा गया ओटीपी दर्ज करें।
- संबंधित मेंबर आईडी चुनें।
- अब व्यू पासबुक पर क्लिक करें।
UMANG ऐप के जरिए
- प्ले स्टोर या ऐप से उमंग ऐप डाउनलोड करें।
- ऐप ओपन करके Services → Social Security → EPFO पर जाएं।
- यहां‘Employee Centric Services’ के तहत, ‘View Passbook’ चुनें।
- अपना UAN डालें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल पर भेजे गए ओटीपी का इस्तेमाल करके वेरिफाई करें।
- लॉग इन करने के बाद, उस नियोक्ता का अकाउंट सिलेक्ट करें जिसे आप देखना चाहते हैं।
- सभी जमा और निकासी के साथ आपकी EPF पासबुक दिखाई देगी।
एसएमएस के जरिए
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इस फॉर्मेट में “EPFOHO UAN ENG” इस नंबर पर 77382 99899 पर एक SMS भेजें।
- आखिरी तीन अक्षर उस भाषा को बताते हैं जिसमें आप जानकारी पाना चाहते हैं।
- ‘ENG’ की जगह अपनी पसंद की भाषा का कोड लिखें: HIN (हिंदी), PUN (पंजाबी), GUJ (गुजराती) आदि। क्योंकि यह सुविधा कई भाषाओं में उपलब्ध है।
मिस्ड कॉल के जरिए
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल दें।
- दो रिंग के बाद कॉल अपने आप कट जाएगी।
- इसके बाद आपको एक SMS मिलेगा।
- इस मैसेज में आपकी PF की जानकारी होगी।
यह भी पढ़ें: EPFO क्लेम में लग सकता है ज्यादा वक्त, सामने आई बड़ी वजह
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ों सदस्यों और नियोक्ताओं के लिए सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। संगठन ने अपने डेटाबेस को एकीकृत करने और सॉफ्टवेयर सिस्टम को अपग्रेड करने का काम पूरा कर लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
