scorecardresearch

Billionaires list: Elon Musk फिर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स, अडानी-अंबानी कौन से नंबर पर? जानिए कुल दौलत

Elon Musk Most Rich in world: फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट को पछाड़कर एलन मस्क (Elon Musk) दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।

Elon Musk | Elon Musk Richest person | Gautam Adani
एलन मस्क की नेट वर्थ 2023 में 36 फीसदी तक बढ़ गई है।

Elon Musk richest person in the world: अरबपति कारोबारी Elon Musk (एलन मस्क) एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट (Billionaires list) में बड़ा बदलाव हुआ है। Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक, ट्विटर के CEO एलन मस्क एक बार फिर अरबपतियों की लिस्ट में नंबर एक पर पहुंच गए हैं। 2023 में अब तक मस्क की नेट वर्थ में करीब 36 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं भारत के गौतम अडानी लगातार इस लिस्ट में लुढ़कते जा रहे हैं और अब वो 30वें नंबर से भी नीचे पायदान पर पहुंच गए हैं।

Elon Musk की नेट वर्थ

28 फरवरी 2023 के मुताबिक, मस्क की नेट वर्थ फिलहाल 187.1 बिलियन डॉलर है। मस्क ने रईसों की लिस्ट में फ्रांस के बिजनेस टायकून बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) को पीछे छोड़ दिया है। LVMH के सीईओ अर्नाल्ट की नेट वर्थ फिलहाल 185.3 बिलियन डॉलर है। ब्लूमबर्ग बिलिनियर इन्डेक्स में हर दिन दुनिया के सबसे रईस लोगों की रैंकिंग होती है।

Tesla के शेयरों में उछाल

बता दें कि एलन मस्क की नेट वर्थ में उछाल का कारण टेस्ला के स्टॉक में आई तेजी है। ब्लूमबर्ग के डेटा के मुताबिक, कंपनी ने इस साल अभी तक करीब 10 फीसदी का फायदा शेयरों में देखा है।

मस्क की नेट वर्थ 2023 की शुरुआत में करीब 137 बिलियन डॉलर थी। पिछले साल टेस्ला के सीईओ मस्क की दौलत में करीब 200 बिलियन की कमी हुई थी। पिछले साल ट्विटर के सीईओ ने निजी संपत्ति में सबसे ज्यादा घाटा झेलने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness Book of World Records) में भी अपना नाम दर्ज कराया था। बता दें 200 बिलियन डॉलर गंवाने वाले मस्क दुनिया के पहले इंसान भी हैं।

ऐमजॉन के जेफ बेज़ोस तीसरे सबसे बड़े रईस

ब्लूमबर्ग की लिस्ट में न्यू यॉर्क में हर दिन ट्रेडिंग खत्म होने के बाद दुनिया के सबसे रईस लोगों की संपत्ति को अपडेट किया जाता है। इस लिस्ट के मुताबिक, ऐमजॉन के फाउंड जेफ बेज़ोस (Jeff Bezos) अभी दुनिया के तीसरे सबसे रईस इंसान हैं और उनकी नेट वर्थ करीब 117 बिलियन डॉलर है।

30वें नंबर से नीचे पहुंचे भारत के गौतम अडानी

लेटेस्ट डेटा के मुताबिक भारतीय अरबपति कारोबारी गौतम अडानी ब्लूमबर्गी लिस्ट में 32वें रैंक पर लुढ़क गए हैं। बता दें कि 2023 की शुरुआत में Gautam Adani तीसरे सबसे अमीर शख्स थे। लेकिन अमेरिका की एक शॉर्ट सेलर Hinderburg Research (हिंडनबर्ग रिसर्च) की रिपोर्ट आने के बाद ग्रुप के शेयर और अडानी की नेट वर्थ में लगातार बड़ी गिरावट जारी है। फिलहाल 28 फरवरी 2023 को अडानी की नेट वर्थ 37.7 बिलियन डॉलर है। अडानी की नेट वर्थ में करीब 80 बिलियन डॉलर की कमी आई है।

Mukesh Ambani दुनिया के 10वें सबसे अमीर

बात करें मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की तो फिलहाल 81.1 बिलियन डॉलर की नेट वर्थ के साथ वह दुनिया के 10वें सबसे अमीर शख्स हैं।

पढें व्यापार (Business News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 28-02-2023 at 12:48 IST
अपडेट