Economic Survey: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बुधवार को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अभिभाषण के साथ ही संसद का बजट सत्र शुरू हो चुका है। अब 1 फरवरी को केद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) यूनियन बजट पेश करेगी। यह उनका लगातार 9वां बजट होगा, जबकि यह मोदी सरकार 3.0 का तीसरा पूर्ण बजट होगा। बजट सत्र के पहले आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाता है, लेकिन आखिर यह क्या है और क्यों पेश किया जाता है, चलिए इसे आसान भाषा में समझते हैं…

क्या होता है इकोनॉमिक सर्वे?

इकोनॉमिक सर्वे या आर्थिक सर्वेक्षण वित्त मंत्रालय के द्वारा तैयार की गई एक वार्षिक रिपोर्ट होता है। इसमें बताया जाता है कि पिछले वर्ष देश की जीडीपी, तरक्की या ग्रोथ कैसी रही। इसके अलावा इसमें महंगाई, इंडस्ट्रीज समेत अन्य फाइनेंशियल जानकारियां भी शामिल होती हैं। आसान भाषा में कहे तो इकोनॉमिक सर्वे में देश की फाइनेंशियल हेल्थ की पूरी जानकारी होती है।

Budget 2026 : स्टॉक मार्केट को बजट से क्या हैं उम्मीदें? कैपिटल गेन, STT में राहत समेत बड़ी मांगें

इकोनॉमिक सर्वे बजट से पहले क्यों होता है पेश?

बजट का बेसलाइन और रोडमैप आर्थिक सर्वेक्षण से दिखाई देता है। आर्थिक सर्वेक्षण में मौजूदा वित्त वर्ष की GDP ग्रोथ, महंगाई, रोजगार, निर्यात-आयात, राजकोषीय स्थिति, अलग-अलग सेक्टर की हालत की पूरी जानकारी होती है।

दो भागों में होता इकोनॉमिक सर्वे

इकोनॉमिक सर्वे को दो भागों में बांटकर पेश किया जाता है। पहला हिस्सा देश के करेंट सिचुएशन को प्रदर्शित करता है, तो वहीं दूसरा पार्ट अलग-अलग सेक्टर्स के जरूरी आंकड़े दिखाता है।

Budget 2026: ऑपरेशन सिंदूर का रक्षा बजट पर क्या होगा असर? डिफेंस पर कितना बढ़ सकता है खर्च

पहला आर्थिक सर्वे कब आया था?

पहला इकोनॉमिक सर्वे वित्त वर्ष 1950 में आया था, जो वित्त वर्ष 1950-51 का था। पहले यह सर्वे बजट के बाद वाले दिन पेश होता था लेकिन 1964 से इसे बजट से एक दिन पहले पेश किया जाने लगा।

इस बार तीन दिन पहले पेश हो रहा इकोनॉमिक सर्वे

हर साल इकोनॉमिक सर्वे आम तौर पर बजट के ठीक एक दिन पहले पेश होता है, लेकिन इस बार इसे तीन दिन पहले यानी 29 जनवरी को ही इसे पेश किया जा रहा है। आर्थिक सर्वेक्षण 2026 आज सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा। संसद के दोनों सदनों में भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) इसे पेश करेंगे।

28 जनवरी से शुरू हुआ बजट सत्र

संसद का बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से शुरू हुई। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने इस महीने की शुरुआत में एक पोस्ट में बताया था कि यह सत्र 2 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगा। इस दौरान विस्‍तार से बजट में हुए फैसले पर चर्चा होगी।

कहां देख सकते हैं इकोनॉमिक सर्वे?

आप यूट्यूब पर Sansad TV या DoorDarshan TV चैनलों पर इकोनॉमिक सर्वे देख सकते हैं। वहीं आधिकारिक Union Budget वेबसाइट, वित्त मंत्रालय के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर भी अपडेट देख सकते हैं।