संसद का बजट सत्र बुधवार (28 जनवरी 2026) से शुरू हो चुका है। बजट सत्र के दूसरे दिन आज आर्थिक सर्वेक्षण पेश हो चुका है। वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा तैयार किया गया यह दस्तावेज सरकार के वित्तीय प्रदर्शन का रिपोर्ट कार्ड है। इसमें बताया जाता है कि पिछले वर्ष देश की जीडीपी, तरक्की या ग्रोथ कैसी रही।
इसके अलावा इसमें महंगाई, इंडस्ट्रीज समेत अन्य फाइनेंशियल जानकारियां भी शामिल होती हैं। आसान भाषा में कहे तो इकोनॉमिक सर्वे में देश की फाइनेंशियल हेल्थ की पूरी जानकारी होती है।
देश की अर्थव्यवस्था मजबूत, अगले साल जीडीपी ग्रोथ 6.8% से 7.2% के बीच रहने की उम्मीद
देश की अर्थव्यवस्था मजबूती के रास्ते पर है और सुधारों के दम पर सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर अगले वित्त वर्ष 2026-27 में 6.8 से 7.2 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। संसद में गुरुवार को पेश आर्थिक समीक्षा में यह कहा गया है। यह चालू वित्त वर्ष के 7.4 प्रतिशत के अनुमान से थोड़ा कम है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
देश का प्राइमरी मार्केट मजबूत, IPO में भारत बना ग्लोबल लीडर
संसद में गुरुवार को आर्थिक समीक्षा 2026 की गई। इसमें प्राथमिक पूंजी बाजार को लेकर भी बात की गई है। इसमें कहा गया है कि देश के प्राथमिक पूंजी बाजार ने वित्त वर्ष 2025-26 में शानदार प्रदर्शन किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
आर्थिक सर्वेक्षण ने दिखाईं 2026 की 3 तस्वीरें, क्या हैं खतरे और उनसे निकलने का रास्ता
आर्थिक सर्वेक्षण ने मौजूदा साल यानी 2026 का ऐसा खाका पेश किया है, जो उम्मीद जगाने के साथ ही साथ आने वाले समय के खतरों से आगाह भी करता है। इसमें भारत जहां अपनी मजबूत आर्थिक नींव के दम पर मजबूती से खड़ा है, वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय उठापटक और फाइनेंशियल मार्केट्स में अस्थिरता की चर्चा भी की गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
भारत में 7.5 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल करने की क्षमता
मुख्य आर्थिक सलाहकार नागेश्वरन ने कहा विनिर्माण क्षेत्र के बेहतर होने और भूमि सुधारों से भारत में 7.5 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल करने की क्षमता है।
कृषि क्षेत्र वृद्धि के बावजूद जलवायु एवं जल संबंधी चुनौतियों का सामना कर रहा है
भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में कृषि क्षेत्र की अहम भूमिका रहेगी। हालांकि यह क्षेत्र हाल की वृद्धि के बावजूद स्थिरता एवं उत्पादकता संबंधी महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना कर रहा है। संसद में गुरुवार को पेश आर्थिक समीक्षा में यह बात कही गई।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दोनों सदनों में वित्त वर्ष 2025-26 की आर्थिक समीक्षा पेश की। समीक्षा में उर्वरक क्षेत्र में सुधार, शोध एवं विकास को बढ़ावा देने, सिंचाई प्रणालियों को मजबूत करने और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने सहित प्रमुख सुधारों का आह्वान किया गया।
गिग वर्कर के लिए काम से जुड़ी शर्तें नए सिरे से तय करने के लिए नीति लाने की जरूरत
आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि अस्थायी कामगारों (गिग वर्कर) के लिए काम से जुड़ी शर्तें नए सिरे से तय करने के लिए नीति लाने की जरूरत है।
घरेलू यात्रा से पर्यटन में उछाल आया, पर्यटकों की संख्या 2.9 अरब तक पहुंची
आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, घरेलू पर्यटन के नेतृत्व में पर्यटन की मांग मजबूत बनी हुई है। सर्वेक्षण के मुताबिक, 2024 में घरेलू पर्यटकों की संख्या 29 लाख तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 17.5% अधिक है। सर्वेक्षण के अनुसार, जनवरी और सितंबर 2025 के बीच, घरेलू यात्राओं में साल-दर-साल लगभग 52.7% की वृद्धि हुई, जो निरंतर गति का संकेत देती है।
भारत के आर्थिक भविष्य का खाका पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में ‘आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26’ (Economic Survey 2025-26) पेश किया। यह महत्वपूर्ण दस्तावेज न केवल पिछले एक साल में देश की आर्थिक सेहत का लेखा-जोखा देता है, बल्कि आने वाले बजट की दिशा और दशा भी बताता है। इस सर्वेक्षण की सबसे खास बात यह है कि दुनिया भर में जारी उथल-पुथल के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूती से आगे बढ़ रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
यूनियन बजट 2026 से पहले आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में इकोनॉमिक सर्वे पेश कर दिया है। अगर आप इसे पढ़ना चाहते हैं तो यहां जानें आप इसे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं…
अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता पर आर्थिक सर्वेक्षण
अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता इस साल पूरी होने की उम्मीद है, जिससे बाहरी मोर्चे पर अनिश्चितता कम होगी।
आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि यूरोप के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) भारत की विनिर्माण प्रतिस्पर्धात्मकता, निर्यात और रणनीतिक क्षमता को मजबूत करेगा।
सदन में आर्थिक समीक्षा प्रस्तुत
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को लोकसभा में वर्ष 2025-26 की आर्थिक समीक्षा पेश की। उन्होंने सदन में प्रश्नकाल समाप्त होते ही सदन में आर्थिक समीक्षा प्रस्तुत की। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आवश्यक कागजात प्रस्तुत कराए। उन्होंने पिछले दिनों दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल देशों की संसद के पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन का भी उल्लेख किया।
इसके बाद कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। सीतारमण आगामी रविवार, एक फरवरी को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट पेश करेंगी। संसद के वर्तमान बजट सत्र का पहला चरण बुधवार को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ।
सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा, जिसमें राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर चर्चा होगी और उसे पारित किया जाएगा। इसी चरण में केंद्रीय बजट पर भी चर्चा होगी। इसके बाद सदन की बैठक दोबारा नौ मार्च को शुरू होगी और दूसरे चरण की समाप्ति के लिए दो अप्रैल की तारीख निर्धारित की गई है।
भाषा
कंजम्पशन को लेकर क्या है?
कम महंगाई, स्थिर रोजगार, ज्यादा खरीदने की शक्ति कंजम्पशन को सपोर्ट कर रही है।
आर्थिक सर्वेक्षण में वैश्विक पर्यावरण पर क्या कहा गया?
वैश्विक पर्यावरण नाज़ुक बना हुआ है, भारत का आउटलुक पॉजिटिव बना हुआ है। हालांकि, भारत की बाहरी स्थिरता एक महत्वपूर्ण ताकत बनी हुई है।
Economic Survey 2026 LIVE: आर्थिक सर्वे में कितना है जीडीपी ग्रोथ का अनुमान?
आर्थिक सर्वे में जीडीपी ग्रोथ 6.8% से 7.2% की रेंज में रहने का अनुमान जताया गया है।
Economic Survey 2026 LIVE: 2:30 बजे होगी CEA की प्रेस कॉन्फ्रेंस
इकोनॉमिक सर्वे 2025-26 पेश होने के बाद मुख्य आर्थिक सलाहकार अनंत नागेश्वरन प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 2:30 बजे से होगी।
संसद में पेश हुआ आर्थिक सर्वेक्षण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में वर्ष 2025-26 के लिए आर्थिक समीक्षा पेश की।
कहां देख सकते हैं इकोनॉमिक सर्वे?
आप यूट्यूब पर Sansad TV या DoorDarshan TV चैनलों पर इकोनॉमिक सर्वे देख सकते हैं। वहीं आधिकारिक Union Budget वेबसाइट, वित्त मंत्रालय के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर भी अपडेट देख सकते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 'सुधार एक्सप्रेस' ने रफ्तार पकड़ ली है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “देश का ध्यान बजट पर होना स्वाभाविक है। लेकिन इस सरकार की पहचान सुधार, क्रियान्वयन और परिवर्तन रही है। अब हमने 'सुधार एक्सप्रेस' को तेजी से आगे बढ़ा दिया है। मैं सभी सांसदों का उनके सकारात्मक योगदान के लिए आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस 'सुधार एक्सप्रेस' को गति प्रदान की है। परिणामस्वरूप, 'सुधार एक्सप्रेस' रफ्तार पकड़ रही है।”
इकोनॉमिक सर्वे से पहले शेयर बाजार में गिरावट
इकोनॉमिक सर्वे पेश होने से पहले भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई सेंसेक्स सुबह 11:19 बजे तक 276.45 अंक की गिरावट के साथ 82,068.23 अंक के स्तर पर ट्रेड हो रहा है। वही, निफ्टी 74.80 अंक की गिरावट के साथ 25,267.95 अंक के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
कुछ ही दिन में पेश होगा आर्थिक सर्वेक्षण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कुछ ही देर में सुबह 11:30 बजे संसद में वित्त वर्ष 2026 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी।
समाधान तलाशने का समय है, व्यवधान पैदा करने का नहीं
प्रधानमंत्री मोदी ने बजट सत्र की शुरुआत में कहा यह समाधान तलाशने का समय है, व्यवधान पैदा करने का नहीं।
पहली महिला वित्त मंत्री लगातार नौवीं बार पेश करने जा रही है बजट
निर्मला सीतारमण देश की पहली महिला वित्त मंत्री हैं जो लगातार नौवीं बार देश की संसद में बजट प्रस्तुत करने जा रही हैं : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
Economic Survey 2026 LIVE: बजट सत्र से पहले बोले पीएम- सत्र अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है
ये सत्र अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है। 2047 तक विकसित भारत की उम्मीद। हमारे हर निर्णय में राष्ट्र प्रगति का लक्ष्य- पीएम
विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए इन 25 वर्षों का महत्वपूर्ण चरण शुरू हो चुका है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "21वीं सदी का एक चौथाई हिस्सा बीत चुका है। यह अगली तिमाही की शुरुआत है। विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए इन 25 वर्षों का महत्वपूर्ण चरण शुरू हो चुका है। सदी की इस दूसरी तिमाही का पहला बजट पेश होने जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश की पहली वित्त मंत्री हैं, देश की पहली महिला वित्त मंत्री हैं जो लगातार नौवीं बार संसद में बजट पेश कर रही हैं। यह देश के संसदीय इतिहास में एक गौरवपूर्ण क्षण के रूप में दर्ज है।
आज का भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है-पीएम
आज का भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है। भारत दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र। हमें अब क्वॉलिटी पर जोर देना है। बाजा खुला है तो उत्तर क्वॉलिटी के प्रोडक्ट दें और 27 देशों का दिल जीतें। रिफॉर्म एक्सप्रेस को गति मिल रही है।
देश के युवाओं को अवसर मिलेंगे- पीएम मोदी
देश के युवाओं को अवसर मिलेंगे। कारोबारियों को बड़े मौके मिलेंगे। 'मदर ऑफ ऑल बिल' पर समझौता हुआ।
राष्ट्रपति का अभिभाषण 140 करोड़ भारतीयों के भरोसे की अभिव्यक्ति था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कल राष्ट्रपति का अभिभाषण 140 करोड़ भारतीयों के भरोसे की अभिव्यक्ति, उनकी क्षमता का प्रमाण और उनकी आकांक्षाओं, विशेषकर युवाओं की आकांक्षाओं का खाका था। राष्ट्रपति ने सभी सांसदों के लिए मार्गदर्शन हेतु कई बातें भी कहीं। सत्र की शुरुआत और 2026 के लिए राष्ट्रपति द्वारा व्यक्त की गई अपेक्षाओं को सभी सांसदों ने गंभीरता से लिया है..."
भारत के लिए बहुत बड़ा बाजार खुला- पीएम
इंडिया-ईयू के साथ फ्री ट्रेड डील से भारत के लिए बहुत बड़ा बाजार खुल गया।
यूरोपीय संघ के साथ एफटीए समझौते से आत्मनिर्भर भारत को मजबूती- पीएम
बजट सत्र के दूसरे दिन और आर्थिक सर्वेक्षण से पहले संसद में पीएम मोदी बोले- यूरोपीय संघ के साथ एफटीए समझौते से आत्मनिर्भर भारत को मजबूती

